रूस के हमलों के बीच Starlink पर निर्भर हुई यूक्रेन की सेना, जानिए वजह
यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के चलते यूक्रेन में कम्युनिकेशन सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सेना अब संचार के लिए सैटेलाइट नेटवर्क का सहारा ले रही है। जिसमें एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्टारलिंक का बड़ा सहयोग है। दरअसल, रूस के लगातार यूक्रेन पर हमले जारी हैं। पिछले महीने यूक्रेन की 92वीं असॉल्ट ब्रिगेड का संचार टूट गया था। ड्रोन हमलों के बीच स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा भी धीमी हो गई थी।
एलन मस्क के स्पेसएक्स द्वारा संचालित, स्टारलिंक रूस के साथ संघर्ष के शुरुआती दिनों से ही यूक्रेनी सेना की जरूरत बन चुका है। हालांकि दोनों देशों की सेनाओं के बीच हमलों के दौरान स्टारलिंक की सेवा में कमी के कारण सैनिक अचानक हुए हमलों के बारे में तुरंत जानकारी साझा करने में असमर्थ हो गए, जिससे उन्हें इसके बजाय टेक्स्ट मैसेजिंग पर निर्भर रहना पड़ा।

रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव में भी स्टारलिंक सेवा को कमजोर कर दी थी। यूक्रेनी अधिकारियों ने नोट किया कि यह विकास यूक्रेन के लिए एक बड़ा खतरा है, जिसने अक्सर फ्रंटलाइन कनेक्टिविटी और अन्य तकनीकी सहायता के साथ रूसी सेना का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है। हालांकि, इस झटके ने यूक्रेन को रूस की नई बढ़त के खिलाफ़ रक्षात्मक स्थिति में आने के लिए मजबूर कर दिया है। यूक्रेनी सेना संचार के लिए इस पर निर्भर है क्योंकि रूस ने उनके स्थलीय संचार नेटवर्क को नष्ट कर दिया है।
स्टारलिंक एक उपग्रह इंटरनेट दूरसंचार प्रदाता है जो एलन मस्क के स्पेसएक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो यूक्रेन सहित 100 से अधिक देशों को कवरेज प्रदान करती है। स्टारलिंक रूस- यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत से ही यूक्रेनी सेना को जोड़े रखने में सहायक रहा है। यूक्रेनी सेना की मानें तो रूस के हमलों के बीच मोबाइल नेटवर्ट ध्वस्त होने के चलते संचार पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में यूक्रेन में सैटेलाइट इंटरनेट सुविधा का उपयोग किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications