Elon Musk X: एलन मस्क ने बेच दिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X', जानें कौन है नया मालिक? कितने में हुई डील?
Elon Musk X: एलन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का मालिकाना हक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को ट्रांसफर कर दिया है। यह सौदा ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के तहत 33 अरब डॉलर में हुआ है। 29 मार्च को मस्क ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस कदम से xAI की AI विशेषज्ञता और X के बड़े यूजर बेस को मिलाकर "असीम संभावनाओं के द्वार" खोलेंगे।
मस्क के अनुसार, इस सौदे के तहत xAI की कुल वैल्यू 80 अरब डॉलर और X की 33 अरब डॉलर आंकी गई है। चूंकि दोनों कंपनियां निजी स्वामित्व वाली हैं, इसलिए वे अपने वित्तीय विवरण सार्वजनिक करने के लिए बाध्य नहीं हैं।

मस्क ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी
मस्क ने इस डील को लेकर X पर पोस्ट करते हुए लिखा,"@xAI ने @X का अधिग्रहण ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के तहत कर लिया है। यह सौदा xAI को 80 अरब डॉलर और X को 33 अरब डॉलर (45 अरब डॉलर में से 12 अरब डॉलर का ऋण घटाकर) का मूल्यांकन देता है।"
तेजी से बढ़ने के लिए तैयार
उन्होंने आगे कहा, "पिछले दो वर्षों में xAI बेहद तेज गति और पैमाने पर मॉडल और डेटा सेंटर बनाने वाली दुनिया की अग्रणी AI लैब्स में से एक बन गई है। X एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है, जहां 600 मिलियन से अधिक सक्रिय यूजर्स आते हैं। पिछले दो वर्षों में, इसे दुनिया की सबसे कुशल कंपनियों में बदल दिया गया है, जिससे यह भविष्य में तेजी से बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।"
X और xAI का भविष्य अब एक साथ
मस्क ने X और xAI के एकीकरण पर कहा, "आज हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल, कंप्यूटर, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को मिलाने का कदम उठा रहे हैं। यह संयोजन असाधारण संभावनाओं को खोलेगा, जहां xAI की एडवांस्ड AI क्षमता X के विशाल उपयोगकर्ता आधार के साथ मिलकर स्मार्ट और अधिक प्रभावशाली अनुभव प्रदान करेगी।"
ये भी पढ़ें Elon Musk: एलन मस्क ने अपने '14वें बच्चे' का किया स्वागत, खुद हार्ट इमोजी से किया खुलासा
मस्क ने अपनी टीम की सराहना की
मस्क ने इस उपलब्धि के लिए xAI और X की टीमों की हार्डकोर डेडिकेशन की सराहना की और कहा,"यह तो सिर्फ शुरुआत है।" उन्होंने अपने समर्थकों और साझेदारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आपके निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद।"












Click it and Unblock the Notifications