Elon Musk: एलन मस्क ने अपने '14वें बच्चे' का किया स्वागत, खुद हार्ट इमोजी से किया खुलासा
Elon Musk Children: टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक और बच्चे का स्वागत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो एलन मस्क '14वें बच्चे' के पिता बने है। मास्क की पत्नी जिलिस ने अपने एक्स पोस्ट में बच्चे के जन्म की जानकारी दी है, जिसे मस्क ने कन्फर्म भी कर दिया है।
दरअसल, पिता बने एलन मस्क ने पत्नी की पोस्ट पर दिल वाली इमोजी भेजकर रिप्लाई किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क और शिवोन जिलिस ने अभी तक अपने तीसरे और चौथे बच्चे की पहचान छिपाकर रखी थी। लेकिन, अब दोनों ने तीसरे बच्चे के जन्मदिन पर दुनिया के सामने अपने चौथे बच्चों के नाम बता दिया है।

शिवोन जिलिस और मस्क ने अपने बच्चे का नाम सेल्डन लाइकर्गस रखा है। शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में लिखा, 'एलन से बात करने के बाद और अपनी बेटी आर्केडिया के जन्मदिन के मौके पर, मुझे लगता है कि आपको अपने बेटे शेल्डन लिकरगस के बारे में बताना सही होगा।'
जिलिस ने आगे लिखा कि 'शेल्डन एक जगरनॉट की तरह है और उसका दिल सोने का है। मैं उसे बेहद प्यार करती हूं।' मस्क ने भी इस पोस्ट पर दिल का इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है। खबर के मुताबिक, शिवोन जिलिस ने मस्क के साथ आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए साल 2021 में स्ट्राइडर और एजुर को जन्म दिया था।
साल 2024 में दोनों के तीसरे बच्चे आर्केडिया का जन्म हुआ। मस्क ने आर्केडिया के जन्म के कई महीने बाद उसके बारे में पूरी दुनिया को बताया था। शिवोन जिलिस, मस्क की पार्टनर हैं। बता दें कि मस्क के अपनी पहली पत्नी और लेखिका जस्टिन विल्सन से 5 बच्चे हैं, जिनमें जुड़वा बच्चे ग्रिफिन-विवियन और काइ, सैक्सन और डेमियन शामिल हैं।
मस्क और विल्सन के पहले बच्चे नेवादा की जन्म के 10 हफ्ते बाद ही बीमारी से मौत हो गई थी। साल 2020 में गायिका ग्रिम्स ने मस्क के तीन और बच्चों को जन्म दिया। ये बच्चे सरोगेसी से हुए। अब मस्क 14वें बच्चे के पिता बने है।
ये भी पढ़ें: क्या छिन जाएगी मस्क से उनकी नागरिकता? 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने किया याचिका पर साइन, समझिए पूरा प्रकरण












Click it and Unblock the Notifications