क्या नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करेंगे एलन मस्क? बेच दिए टेस्ला के करीब 7 बिलियन डॉलर के शेयर
एलन मस्क ने 6.9 बिलियन डॉलर की कीमत के टेस्ला कंपनी के शेयर बेच दिए हैं। मंगलवार को प्रकाशित हुई कानूनी फाइलिंग में यह बात सामने आई है कि ट्विटर के साथ चल रहे मुकदमे के दौरान एलन मस्क ने टेस्ला के शेयर बेचे हैं।
वाशिंगटन, 10 अगस्तः एलन मस्क ने 6.9 बिलियन डॉलर की कीमत के टेस्ला कंपनी के शेयर बेच दिए हैं। मंगलवार को प्रकाशित हुई कानूनी फाइलिंग में यह बात सामने आई है कि ट्विटर के साथ चल रहे मुकदमे के दौरान एलन मस्क ने टेस्ला के शेयर बेचे हैं। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन की वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, एलन मस्क ने 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच टेस्ला के 7.9 मिलियन शेयर बेचे हैं।

ट्विटर डील के लिए कर सकते हैं धन का इस्तेमाल
टेस्ला के शेयर बेचने की अहम वजह ट्विटर संग मस्क का चल रहा केस है। अगर एलन मस्क ट्विटर के खिलाफ केस हार जाते हैं और उन्हें ट्विटर खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है तो उन्हें एकसाथ काफी मात्रा में धन की जरूरत पड़ सकती है जिसे वह टेस्ला के बेचे गए शेयर से ट्विटर डील को पूरा करेंगे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क ने ट्विटर पर कहा कि अगर ट्विटर इस डील को पूरा करने के लिए दबाव डालता है ( जो कि होना मुश्किल है), ऐसे में यह ज़रूरी है कि टेस्ला के स्टॉक की आपात ब्रिकी से बचा जाए।"

क्या खुद का प्लेटफॉर्म शुरू करेंगे?
मंगलवार को ट्विटर पर एक अन्य टिप्पणी में मस्क ने "हां" कहा जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने टेस्ला स्टॉक बेचना समाप्त कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ट्विटर डील बंद नहीं हुई तो वह फिर से टेस्ला स्टॉक खरीद लेंगे। एलन मस्क ने ट्विटर को चिढ़ाने के अंदाज में यह भी कहा कि आने वाले वक्त में वह खुद का एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू कर सकते हैं।

टेस्ला के शेयर में भारी वृद्धि
एक ट्विटर यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या सौदा बंद नहीं होने पर उन्होंने खुद के नए प्लेटफॉर्म के बारे में सोचा था, इस पर उन्होंने जबाव दिया- "X.Com"। फिलहाल एलन मस्क के पास टेस्ला के 155 मिलियन शेयर हैं जो कि टेस्ला का 15 फिसदी से भी कम है। 20 जुलाई को टेस्ला के बेहतर प्रदर्शन की रिपोर्ट के बाद से अब तक टेस्ला के शेयरों में 15 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है। यह वृद्धि बाइडेन प्रशासन के जलवायु बिल के पारित होने से भी हुई है।

ट्विटर संग चल रही कानूनी लड़ाई
ट्विटर टेस्ला के बॉस इलॉन मस्क के साथ एक कानूनी लड़ाई लड़ रहा है जो अप्रेल में इस कंपनी को खरीदने के लिए किए गए समझौते से दूर हट गए और एक जज ने आदेश दिया था कि यह मुकदमा अक्टूबर में शुरू होगा। इलॉन मस्क ने ट्विटर पर वापस एक मुकदमा किया जिसमें ट्विटर पर इलॉन मस्क ने आरोप लगाया कि ट्विटर ने फ्रॉड किया और आरोप लगाया कि उनके 44 बिलियन डॉलर की डील के राजी होने से पहले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने उन्हें व्यापार के प्रमुख पहलुओं के बारे में नहीं बताया।
म्यांमार के राजदूत की चीन में मौत, एक साल में चौथे ऐसे दूत जिनकी अचानक हुई मौत, मचा हंगामा












Click it and Unblock the Notifications