Twitter पर मौजूद फर्जी अकाउंट हमेशा के लिए निलंबित होंगे, एलन मस्क का नया फरमान
नए नियमों के तहत मस्क की तरफ से ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स को प्रतिमाह 8 डॉलर यानी करीब 650 रुपये देने को मजबूर किया जा रहा है।
दुनिया
के अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद उसमें कई नीतिगत बदलाव करते जा रहे हैं। मस्क ने एक बार फिर से कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नकली खातों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के नए बॉस ने कहा कि, जो भी हैंडल फर्जी होंगे उन्हें स्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा। मस्क ने बताया कि उन्होंने निलंबन से पहले एक चेतावनी जारी की थी। अब व्यापक तौर पर सत्यापन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी भी नाम परिवर्तन से सत्यापित चेकमार्क का अस्थायी तौर पर नुकसान होगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
ट्विटर में भारी बदलाव हो रहे हैं
बता दें कि, इससे पहले, ट्विटर ने Apple iPhone यूजर्स के लिए अपने iOS ऐप को अपडेट किया था, जिसमें नया 7.99 डॉलर प्रति माह ब्लू सब्सक्रिप्शन को शामिल किया गया है। वेरिफिकेशन के साथ ट्विटर ब्लू वर्तमान में यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके में आईओएस पर उपलब्ध है। मंगलवार को, मस्क ने रिपोर्टों की पुष्टि की और घोषणा की कि कंपनी उत्तर, उल्लेख और खोजों में प्राथमिकता के साथ ट्विटर की सदस्यता सेवा के लिए प्रति माह 8 अमरीकी डालर का शुल्क लेगी। बता दें कि, एलन मस्क ने अब इस बात के संकेत दे दिए हैं कि बैन किए गए अकाउंट्स को जल्द ही दोबारा चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया है कि इस काम में कितना समय लग सकता है। मस्क ने कहा कि इस काम में कुछ हफ्तों का समय और लग सकता है। उन्होंने बातों ही बातों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट दोबारा चालू होने की तरफ भी इशारा कर दिया।

ट्विटर का नया फरमान
ट्विटर का राजनीति और पत्रकारिता में गहरा प्रभाव रहा है, बावजूद इसके कंपनी ने कभी लाभ नहीं कमाया। 2006 में ट्विटर को लॉन्च किया गया था। इस साल की दूसरी तिमाही में ट्विटर को 270 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ है। ट्विटर के वर्तमान प्रणाली के तहत ट्विटर अकाउंट के वेरिफाई करने, ब्लू टिक प्राप्त करने के लिए निशुल्क आवेदन किया जाता है। मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद अब कंपनी के ये सारे नियम बदल जाएंगे। मस्क ने ट्वीट किया, व्यापक सत्यापन पत्रकारिता का लोकतंत्रीकरण करेगा और लोगों की आवाज को सशक्त करेगा। उन्होंने लिखा- ट्विटर के भीतर खोज मुझे '98 में इन्फोसीक की याद दिलाती है! इससे भी बहुत कुछ बेहतर होगा।
Recommended Video

8 डॉलर नहीं तो ब्लू टिक नहीं
नए नियमों के तहत मस्क की तरफ से ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स को प्रतिमाह 8 डॉलर यानी करीब 650 रुपये देने को मजबूर किया जा रहा है। नए नियम के मुताबिक अगर ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स हर माह 650 रुपये नहीं देते हैं, तो उनसे 90 दिनों के भीतर ट्विटर ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा। एलॉन मस्क का ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर माह 650 रुपये वसूलने का नया नियम लोगों को रास नहीं आ रहा है।
फर्जी अकाउंट पर बोले मस्क
ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन मस्क अपने बयानों और फैसलों को लेकर चर्चा में हैं। सबसे पहले उन्होंने एलान किया कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर देने होंगे। इसके बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू करते हुए कई कर्मचारियों को निकाल दिया है। सवाल उठ रहा है कि आठ डॉलर में कोई भी किसी के भी नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उसे वेरिफाई करवा सकता है। इस पर मस्क ने कहा, ऐसे फर्जी अकाउंट्स ट्विटर बंद कर देगा, पैसा भी नहीं लौटाएगा। अगर लाखों लोग ऐसा फर्जीवाड़ा करते हैं तो वे हमें मुफ्त की कमाई करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications