Elon Musk: बहुत बड़े दिलफेंक क्यों हैं एलन मस्क? एक रिश्ते में नहीं भरता मन, बदलते रहते हैं गर्लफ्रेंड्स

जॉनी डेप से मानहानि का मुकदमा हारने वाली एम्बर हर्ड के साथ भी एलन मस्क रिश्ते में रह चुके हैं।

Elon Musk Wives and Girlfriends: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और अपने नये नये प्रोजेक्ट्स से पूरी दुनिया को हैरान करने वाले एलन मस्क की निजी जिंदगी भी रहस्य और रोमांच से भरी हुई रहती है। एलन मस्क कभी भी एक रिश्ते में ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते हैं। जिंदगी में 50 बसंत देख चुके एलन मस्क अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। इस हफ्ते ट्विटर कर्मचारियों की जिंदगी पर बिजली गिराने वाले एलन मस्क अपने इन्हीं तरह के फैसलों के लिए जाने जाते हैं और वो कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं, कि उन्हें वही लोग पसंद हैं, जो मेहनती हो। एलन मस्क दुनिया की चंद सबसे खूबसूरत महिलाओं से रिश्ता रखने के लिए भी चर्चा में रहे हैं। ऐसे में आईये जानते हैं, कि एलन मस्क की जिंदगी में आई उन लड़कियों और उन रिश्तों के बारे में, जिनमें से कुछ के साथ उन्होंने शादी भी की।

जस्टिन विल्सन (साल 2000 से 2008 तक)

जस्टिन विल्सन (साल 2000 से 2008 तक)

एलन मस्क की जिंदगी में आने वाली सबसे पहली लड़कियों में जस्टिन विल्सन का नाम सबसे पहले आता है या फिर एलन मस्क और जस्टिन विल्सन के रिश्ते की जानकारी सबसे पहसे दुनिया को लगी, जो एलन मस्क की पत्नी भी बनीं। एलन मस्क और जस्टिन विल्सन साल की मुलाकात क्वीन्स यूनिवर्सिटी में हुई थी। जस्टिन विल्सन कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका हैं और क्वीन्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच रिश्ते बने थे। साल 2000 में इस जोड़े ने शादी कर ली थी। जस्टिन विल्सन साल 2005 में आई अपनी किताब रॉक बुक्स के लिए काफी प्रसिद्ध हुई थीं। जस्टिन का दूसरा किताब साल 2007 में प्रकाशित हुआ था, वहीं साल 2008 में जस्टिन की तीसरी किताब रिलीज हुई थी। साल 2002 में एलन मस्क और जस्टिन का एक बेटा हुआ, जिसकी मौत एक बीमारी की वजह से सिर्फ 10 हफ्तों में ही हो गई थी। वही, 2004 और 2006 के बीच जस्टिन ने तीन और बच्चों को जन्म दिया, लेकिन फिर 13 सितंबर 2008 को अचानक जस्टिन विल्सन ने घोषणा की, कि वो और एलन मस्क तलाक ले रहे हैं।

तालुलाह रिले (2010-2012/2013-2016)

तालुलाह रिले (2010-2012/2013-2016)

तालुलाह रिले के साथ एलन मस्क काफी दिलचस्प रिश्ते में रहे और दोनों ने दो बार शादी की और दो बार तलाक लिया। ब्रिटिश अभिनेत्री तालुलाह रिले को एलन मस्क ने साल 2008 में ब्रिटिश अभिनेत्री तालुलाह रिले को डेट करना शुरू किया था और इस जोड़ी ने 2010 में स्कॉटलैंड के डोर्नोच कैथेड्रल में शादी कर ली। तालुलाह रिले प्राइड एंड प्रेजुडिस, सेंट ट्रिनियन और इसके सीक्वल, सेंट ट्रिनियन 2, द बोट दैट रॉक्ड और इंसेप्शन जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। रिले ने एचबीओ के साइंस-फिक्शन वेस्टर्न शो वेस्टवर्ल्ड में एंजेला के रूप में अभिनय किया है। एलन मस्क ने जनवरी 2012 में रिले के साथ अपने चार साल के रिश्ते को खत्म कर दिया और मार्च 2012 में तलाक के लिए अर्जी दी। एलन मस्क ने 2012 में कहा था कि, "हमने कई महीनों के लिए अलग-अलग समय पर ब्रेक लिया, यह देखने के लिए कि क्या अलग रहने से हमें कोई फर्क भी पड़ता है, और दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। मैं अब भी उससे प्यार करता हूं, लेकिन मुझे उससे प्यार नहीं है। और मैं वास्तव में उसे वह नहीं दे सकता जो वह चाहती है।" लेकिन, एलन मस्क ने फिर से सभी चौंकाते हुए साल 2013 में रिले से फिर से शादी कर ली। लेकिन, दिसंबर 2014 में दोनों फिर से अलग हो गये। अक्टूबर 2016 में आखिरकार दोनों का फिर से तलाक हो गया।

एम्बर हर्ड- 2017

एम्बर हर्ड- 2017

इसी साल जॉनी डेप से मानहानि का मुकदमा हारने वाली एम्बर हर्ड के साथ भी एलन मस्क रिश्ते में रह चुके हैं। कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया, कि फिल्म स्टार जॉनी डेप की पत्नी रहते हुए एम्बर हर्ड ने एलन मस्क के साथ रिश्ते बनाए। हालांकि, एलन मस्क और एम्बर ने शादी नहीं की। एलन मस्क ने कथित तौर पर 2012 के बाद से एम्बर हर्ड को 2017 के बीच कई महीनों तक डेट किया। जॉनी डेप ने बाद में एलन मस्क पर हर्ड के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया, जबकि उन्होंने कानूनी रूप से डेप से शादी की थी। हालांकि, एलन मस्क और एम्बर हर्ड, दोनों ने रिश्ते से इनकार कर दिया था।

ग्रिम्स (2018-2021)

ग्रिम्स (2018-2021)

एलन मस्क कनाडा की इलेक्ट्रॉनिक पॉप सिंगर बेबी ग्रीम्स के साथ रिश्ते में भी रह चुके हैं और दोनों करीब 3 साल तक एक साथ रहे। ग्रीम्स से एलन मस्क को एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम उन्होंने X Æ A-Xii रखा हुआ है। ब्रेकअप के वक्त एलन मस्क ने कहा था कि, 'हम अलग-अलग हैं लेकिन फिर भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, एक-दूसरे को बार-बार देखते हैं और अच्छी शर्तों पर हैं।'' एलन मस्क ने कहा था कि 'हम सेमी सेपरेट हुए हैं और हम हमेशा एक दूसरे को प्यार करते रहेंगे और हम अच्छे वक्त में एक दूसरे से मिलते रहेंगे''। एलन मस्क ने ब्रेक अप के पीछे की वजह का भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वो काम की वजह से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि, "स्पेसएक्स और टेस्ला की वजह से मुझे काफी काम करना पड़ता है और ज्यादादर समय मुझे क्सास या फिर अलग अलग देशों का दौरा करना पड़ता है। और ग्रिम्स का काम मेरे काम से बिल्कुल अलग है, और उसे ज्यादातर वक्त लॉस एंजिल्स में रहना पड़ता है।''

एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड

एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड

बेबी मामा ग्रिम्स से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद खरबपति कारोबारी एलन मस्क की जिंदगी में एक नई लड़की आ चुकी थीं और इस बार एलन मस्क की दिल की धड़कन बनी थीं ऑस्ट्रेलिया अभिनेत्री नताशा बैसेट। नताशा बैसेट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर की रहने वाली हैं और वो एलन मस्क से करीब 23 साल छोटी है। 27 साल की अभिनेत्री नताशा को पहली बार सार्वजनिक तौर पर लॉस एंजिल्स शहर में इसी साल 17 फरवरी को देखा गया था। पहली बार 17 फरवरी को एलन मस्क के प्राइवेट प्लेन से एक रहस्यमयी लड़की को उतरते हुए देखा गया था और उसके बाद से ही दुनियाभर की मीडिया ने मस्क की जिंदगी में आने वाली इस नई लड़की के बारे में जानने की कोशिश शुरू कर दी थी और फिर हॉलीवुड की एक मशहूर पत्रिका ने एलन मस्क के जेट से उतरी रहस्यमयी लड़की का खुलासा किया था और बताया था कि, एलन मस्क के प्राइवेट जेट से उतरने वाली लड़की नाम नताशा बैसेट है और एलन मस्क पिछले कुछ महीनों से उनके साथ रिलेशनशिप में आ चुके हैं।

27 साल की अभिनेत्री नताशा

27 साल की अभिनेत्री नताशा

27 साल की नताशा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पली-बढ़ी हैं और 19 साल की उम्र में ड्रामा स्कूल में पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क आ गईं। नताशा बैसेट ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही थियेटर के साथ काम करना शुरू कर दिया था और ऑस्ट्रेलियन थिएटर फॉर यंग पीपल के साथ रोमियो और जूलियट में वो मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। कई थियेटर शोज करने के बाद नताशा ने कई टीवी सीरिज में काम किया, जिसमें जोएल और एथन कोएन की 2016 की फ्लिक हेल! सीज़र शामिल है, जिसमें जॉर्ज क्लूनी और स्कारलेट जोहानसन ने भी अभिनय किया था। इसके साथ ही नताशा साल 2017 में ब्रिटनी स्पीयर्स की बायोपिक में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। एलन मस्क की गर्लफ्रेंड नताशा बैसेट 'एल्विस' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो मशहूर गायब एल्सिव की पहली प्रेमिका का किरदार निभाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+