Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्मचारियों की भयंकर छंटनी, यूजर्स से मंथली चार्ज, Twitter से ऐसे 26 अरब डॉलर कमाएंगे Elon Musk?

ट्विटर के साथ सौदेबाजी फाइनल होने के बाद अब संभावना है कि, खुद एलन मस्क ट्विटर का चार्ज अपने हाथों में ले सकते हैं और फिलहाल अस्थाई तौर पर ट्विटर का सीईओ बन सकते हैं...

वॉशिंगटन, मई 07: दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर से कैसे पैसे कमाने हैं, अपने इस लक्ष्य का खुलासा कर दिया है और बकायदा इसके लिए एक प्रजेंटेशन दी गई है, जिसमें एक रोडमैप बनाया गया है, कि आखिर कैसे ट्विटर को दुधारू गाय बनानी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को पिच डेक का हवाला देते हुए बताया है कि, आखिर कैसे एलन मस्क ने साल 2028 तक ट्विटर का राजस्व बढ़ाकर 26.4 अरब डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है।

2028 तक का रखा लक्ष्य

2028 तक का रखा लक्ष्य

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा है और उन्होंने ट्विटर का रेवेन्यू, जो पिछले साल 5 अरब डॉलर था, उसे साल 2028 तक बढ़ाकर 26.4 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, एलन मस्क की दलील ये है, कि वो ट्विटर को विज्ञापन से आजादी दिलाना चाहते हैं, यानि ट्विटर के कुल राजस्व में विज्ञापन की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत तक गिर जाएगी। जो साल 2020 के मुकाबले 2028 तक 90 प्रतिशत तक गिर जाएगी और साल 2028 में एलन मस्क के प्लान के मुताबिक, ट्विटर के राजस्व में 12 अरब डॉलर का जो राजस्व होगा, उसमें यूजर्स का सब्सक्रिप्शन और विज्ञापन शामिल होगा, लेकिन उसमें यूजर्स सब्सक्रिप्शन ही 10 अरब डॉलर का होगा।

कैश-फ्लो बढ़ाने पर ध्यान

कैश-फ्लो बढ़ाने पर ध्यान

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक-वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला इंक के प्रमुख एलन मस्क ने साल 2025 तक ट्विटर के कैश-फ्लो को 3.2 अरब डॉलर और 2028 में कैश-फ्लो 9.4 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। एलन मस्क ने पिछले महीने ट्विटर को 44 अरब डॉलर नकद में खरीदने के लिए एक सौदा किया था और ये एक ऐसा कदम है, जो करोड़ों यूजर्स और वैश्विक नेताओं को एक झटके में प्राइवेट सोशल नेटवर्गिंक प्लेटफॉर्म से एलन मस्क के हाथों में ट्रांसफर कर देगा। वहीं, अरबपति कारोबारी ने कंपनी को पुनर्जीवित करने और स्पैम बॉट्स पर नकेल कसने और अधिक 'फ्री स्पीच' की सुविधा के लिए मॉडरेशन की मात्रा को कम करके उपयोगकर्ताओं की संख्या का विस्तार करने का वादा किया है।

एलन मस्क बनेंगे अस्थाई सीईओ!

एलन मस्क बनेंगे अस्थाई सीईओ!

ट्विटर के साथ सौदेबाजी फाइनल होने के बाद अब संभावना है कि, खुद एलन मस्क ट्विटर का चार्ज अपने हाथों में ले सकते हैं और फिलहाल अस्थाई तौर पर ट्विटर का सीईओ बन सकते हैं, जिसका खुलासा गुरुवार को हुआ है। वहीं, रिपोर्ट है कि, ट्विटर में नकदी बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म से भारी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है और माना जा रहा है कि, अगले 6 महीने में एलन मस्क के हाथों में आधिकारिक तौर पर ट्विटर का बागडोर आने के बाद कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर एलन मस्क की कुल्हाड़ी चलेगी और कम से कम एक हजार कर्मचारियों को ट्विटर की नौकरी से निकाला जा सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया है कि, अपने दो और लक्ष्यों के जरिए एलन मस्क को उम्मीद है, कि वो साल 2023 तक पेमेंट बिजनेस से 15 मिलियन डॉलर कमाएंगे और साल 2028 तक ये बढ़कर 1.3 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी।

हर यूजर्स से वसूलेंगे पैसा?

हर यूजर्स से वसूलेंगे पैसा?

एलन मस्क का अनुमान है, कि वह साल 2028 तक ट्विटर के औसत राजस्व को प्रति यूजर 30.22 डॉलर तक बढ़ा सकते हैं, जो पिछले साल 24.83 डॉलर था। उन्हें यह भी उम्मीद है कि ट्विटर के पास 2025 तक लगभग 7,500 से 11,072 कर्मचारी होंगे। पिछले साल ट्विटर ने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेवा ट्विटर ब्लू की शुरूआत की थी और एलन मस्क को उम्मीद है कि, साल 2025 तक ट्विटर के पास यह सेवा लेने वाले 69 मिलियन यूजर्स होंगे। हालांकि, पिछले महीने एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू प्रीमियम सर्विस को लेकर एक ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने इसकी कीमत में कमी लाने का सुझाव दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।

हाई-प्रोफाइल निवेशक जुड़ेंगे

हाई-प्रोफाइल निवेशक जुड़ेंगे

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को एलन मस्क ने हाई-प्रोफाइल निवेशकों के एक समूह को सूचीबद्ध किया, जिसमें ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन और सिकोइया कैपिटल अपनी ट्विटर बोली के लिए 7.14 अरब डॉलर की फंडिंग प्रदान करने के लिए तैयार हैं। जिसके बाद एलन मस्क ने ट्विटर से 27.25 अरब डॉलर तक राजस्व जमा करने का नया लक्ष्य रखा है, जिसमें 19 निवेशक भी शामिल होंगे और अपनी कार कंपनी टेस्ला से मार्जिन लोन को घटाकर 6.25 अरब डॉलर कर दिया है। एलन मस्क पहले ही ट्विटर के शेयरों से 13 अरब डॉलर का लोन ले चुके हैं।

एलन मस्क ने नहीं दिया जवाब

एलन मस्क ने नहीं दिया जवाब

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्विटर और एलन मस्क से इस बाबत टिप्पणी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं दी है। वहीं, एलन मस्क बार बार फ्री स्पीच की कमसें खा रहे हैं और वो ट्विटर प्लेटफॉर्म से किसी को बैन करने के खिलाफ बात करते हैं, जबतक कि वो हिंसा का रास्ता अपना नहीं लेता है। वहीं, एलन मस्क आने के बाद ट्विटर में कई सारे परिवर्तन होंगे और उसमें एक परिवर्तन ये भी है कि, ट्विटर प्रीमियम सर्विस के लिए अब 2.99 डॉलर प्रति महीने खर्च करने होंगे। वहीं, एलन मस्क के हाथों में ट्विटर जाने के बाद कई लोगों ने ये भी आशंका जताई है, कि परोक्ष तौर पर ट्विटर की कमान अब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में चली गई है, क्योंकि टेस्ला के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार चीन है, लेकिन एलन मस्क ने इन आरोपों पर भी अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+