Musk को रूस देगा पॉलिटिकल शरण? Trump से विवाद के बीच गुपचुप तरीके से मास्को पहुंचे पिता एरोल मस्क
Donald Trump Musk Controversy: टेस्ला प्रमुख एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चल रहे तनाव के बीच मस्क के पिता एरोल मस्क का बिना पूर्व सूचना रूस पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। रविवार, 8 मई को एरोल मस्क अचानक रूस की राजधानी मास्को पहुंचे, जिससे इस अटकल को बल मिला कि रूस, एलन मस्क को राजनीतिक शरण देने पर विचार कर सकता है।
इस पूरे घटनाक्रम ने तब और भी दिलचस्प मोड़ ले लिया जब रूसी समाचार एजेंसी TASS से बातचीत में रूसी संसद (स्टेट ड्यूमा) की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष दिमित्री नोविकोव ने कहा, 'मस्क की स्थिति बिल्कुल अलग है। उन्हें अभी राजनीतिक शरण की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अगर भविष्य में ऐसी कोई आवश्यकता हुई, तो रूस उन्हें शरण देने में सक्षम है।'

मस्क और ट्रंप के बीच तनाव जारी
यह बयान उस समय आया है जब मस्क और ट्रंप के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। मस्क ने हाल ही में धमकी दी थी कि वह स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान को बंद कर सकते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाता है।
ये भी पढ़ें Starlink In India: स्टारलिंक को भारत में मिला लाइसेंस, मोबाइल रिचार्ज के दामों पर क्या होगा असर?
एक निजी टकराव में बदला राजनीतिक विवाद
एक समय के करीबी सहयोगी रहे एलन मस्क (Tesla chief Elon Musk) और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब खुली जंग में उतर चुके हैं। टकराव की शुरुआत तब हुई जब मस्क ने ट्रंप की टैक्स और घरेलू नीति से जुड़ी विधेयक को घृणित और विनाशकारी बताया। यह नीति विवाद जल्द ही निजी स्तर की दुश्मनी में बदल गया। दोनों पक्षों ने ऑनलाइन और निजी बैठकों में एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। मस्क ने ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं के पुराने बयान भी सामने लाए, जिनमें बजट घाटे और सरकारी खर्चों पर चिंता जताई गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने मस्क की कंपनियों से संघीय संबंध खत्म करने की बात कह दी।
ये भी पढ़ें Trump की चाल से हिल सकता है Elon Musk का साम्राज्य! अरबों डॉलर का हो सकता है नुकसान, समझिए कैसे?












Click it and Unblock the Notifications