Elon Musk की कंपनी की स्पेस में एक और उड़ान, 60 सैटेलाइट लॉन्च करेगी SpaceX, इंटरनेट की दुनिया बदलने का दावा

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स आज 60 सैटेलाइट को एक साथ लॉन्च कर नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का दावा है कि बहुत जल्द वो इंटरनेट की दुनिया बदल देगी।

फ्लोरिडा: स्पेस में क्रांति की नई तस्वीर बनाने वाले एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स आज एक और रिकॉर्ड कायम बनाने जा रही है। एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के अलावा अंतरिक्ष में अविश्वसनीय रिकॉर्ड भारत की इसरो बनाती है। स्पेस एक्स का दावा है कि अंतरक्षि में आज जो क्रांति लिखी जाएगी उससे इंटरनेट की दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी।

FALCON 9 ROCKET

फॉल्कन-9 कैरियर रॉकेट होगा लॉन्च

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने अपने फाल्कन-9 कैरियर रॉकेट की लॉन्चिंग स्टारलिंक सैटेलाइट के साथ पहले अनिश्चित वजह से रोक दी थी। मगर स्पेस एक्स कंपनी ने फिर से ट्वीट करके कहा है कि एक मार्च रात सवा 8 बजे फाल्केन-9 रॉकेट को लॉन्च किया जाएगा। 60 सैटेलाइट के साथ इस रॉकेट की लॉन्चिंग होनी है जिसको लेकर खुद स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपने पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस रॉकेट लॉंचिंग के बारे में लिखा भी है। पहले स्पेस एक्स द्वारा एक ट्वीट में कहा गया था कि स्टारलिंक के फाल्कन-9 रॉकेट की लॉन्चिंग अनिश्चित वजहों से रोकी जा रही है। हालांकि, कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग में देरी करने को लेकर एक भी वजह नहीं बताई गई।

स्पेस एक्स की रिपोर्ट के मुताबिक फाल्कन-9 रॉकेट भारतीय समयनुसार रात एक बजे के बाद छोड़ा जाएगा। इस रॉकेट को अमेरिका के फ्लोरिडा के कैनेटी एयर फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया जाएगा जिसमें 60 सैटेलाइट होंगे। स्पेस एक्स के इस मिशन का लक्ष्य 60 सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाना है।

ELON MUSK

बदल जाएगी इंटरनेट की दुनिया

स्पेस एक्स कंपनी की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया है कि 'आज के समय में जब ज्यादा से ज्यादा लोग वर्क फ्रॉम होम काम कर रहे हैं और ज्यादातर छात्र ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं, उस वक्त तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी रहना सबसे ज्यादा जरूरी हो चुका है। स्टारलिंक के साथ हम जल्द से जल्द हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उन इलाकों तक भी पहुंचाने की कोशिश करेंगे जहां इंटरनेट की जरूरत है लेकिन वहां इंटरनेट नहीं है।
एलन मस्क तोड़ चुके हैं इसरो का रिकॉर्ड

इसस पहले एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स जनवरी ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्पेस एक्स ने एक साथ अंतरिक्ष में 143 सैटेलाइट लॉन्च कर नया रिकॉर्ड कायम किया था। एलन मस्क की कंपनी ने ISRO के रिकॉर्ड को तोड़ा था। ISRO ने फरवरी 2017 में एक साथ अंतरिक्ष में 104 सैटेलाइट को भेजकर रिकॉर्ड कायम किया था। ISRO ने फरवरी 2017 में एक साथ 104 सैटेलाइट को लॉंच कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था फरवरी 2017 में ISRO ने जो किया था उसे करने में किसी भी स्पेस एंजेंसी को कामयाबी नहीं मिली थी। ISRO की उपलब्धि से अमेरिका का NASA भी दंग रह गया था। स्पेस एक्स कंपनी ने फॉल्कन 9 लॉन्च व्हिकल रॉकेट के द्वारा ट्रांसपोर्टर-1 के जरिए 143 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+