X पर करें बेधड़क Post, कंपनी ने दी सजा तो उसका केस खुद लड़ेगे एलन मस्क, टेस्ला बॉस का ऐलान
एलन मस्क ने कहा है कि उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कानूनी बिलों का भुगतान करेगा और उन लोगों की ओर से मुकदमा करेगा, जिनके साथ पहले ट्विटर के नाम से जानी जाने वाली साइट पर कुछ पोस्ट करने या पसंद करने के कारण नियोक्ताओं द्वारा गलत व्यवहार किया गया है।
एलन मस्क ने साफ कह दिया है कि यदि कोई एंप्लॉयर X यूजर्स के द्वारा किये गए पोस्ट या लाइक के आधार पर उसकी कंपनी दुर्व्यवहार होता है तो इसके बदले सारी कानूनी फीस मस्क यानि उनकी कंपनी देगी। एलन मस्क ने इस ऐलान से सोशल मीडिया हैरान हुआ पड़ा है।

एलन मस्क ने लिखा कि फीस की कोई लिमिट नहीं है। इसके साथ मस्क ने यूजर्स से अपील की है कि इस विषय में जरूर कंपनी को बताएं। मस्क ने बाद में एक पोस्ट के जवाब में कहा, "और हम सिर्फ मुकदमा नहीं करेंगे, जो भी होगा बेहद जोरदार होगा। हम कंपनियों के निदेशक मंडल के खिलाफ भी जाएंगे।"
एलन मस्क ने पिछले महीने एक ग्राफ शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी ने रिकॉर्ड 540 मिलियन का यूजरबेस क्रॉस किया है। ये पिछले साल की तुलना में कई गुना अधिक है।
इससे पहले मार्क जुकरबर्ग ने जब नया सोशल मीडिया ऐप थ्रेड्स लांच किया था तो ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि ये ट्विटर(एक्स) को कड़ी टक्कर देगा। लेगी मेटा का ये नया सोशल मीडिया ऐप बुरी तरह से फेल साबित हुआ।
इस बीचएलन मस्क ने रविवार को X पर पोस्ट करके बताया है कि मेटा सीईओ के साथ होने वाले उनके मुकाबला का लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर होगी। इससे होने वाली कमाई को डोनेट किया जाएगा। हालांकि पोस्ट में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की गई है।
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच होने वाली फाइट काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में Ultimate Fighting Championship (UFS) के प्रेसिडेंट Dana White ने मस्क और जकरबर्ग की फाइट को कंफर्म भी किया था। उन्होंने कहा था कि जल्द ही दोनों के बीच एक फाइट हो सकती है। हालांकि ये कब होगा इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications