El Salvador stadium News: अल साल्वाडोर स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, 9 की मौत

El Salvador stadium stampede News: रिपोर्ट के मुताबिक अल साल्वाडोर स्टेडियम में भगदड़ बाहर से मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने की वजह से हुई है। भगदड़ में 09 लोगों की मौत हो गई है और 2 की हालत गंभीर है।

El Salvador stadium News

El Salvador stadium stampede News: सेंट्रल अमेरिका में स्थित अल सल्वाडोर स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 09 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी है कि अल सल्वाडोर स्टेडियम में भगदड़ मच गई है, जिसमें 09 लोगों की जान गई है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सल्वाडोर स्टेडियम में फुटबॉल प्रशंसक एक स्थानीय टूर्नामेंट देखने के लिए आए हुए थे। नेशनल सिविल पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि कुस्कटलान स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ के बाद मरने वालों की संख्या 09 हो गई है।

पुलिस ने बताया कि कई लोग घायल भी हैं। जिनमें कम से कम दो की हालत गंभीर है और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भगदड़ उस समय हुई जब प्रशंसकों ने अलियांजा और एफएएस टीमों के बीच मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश की।

अल सल्वाडोर के आंतरिक मंत्री जुआन कार्लोस बिडेगैन ने कहा कि नागरिक सुरक्षा सेवा के अधिकारी घटनास्थल पर हैं और घटना से प्रभावित लोगों का इलाज कर रहे हैं। मैच को निलंबित कर दिया गया है। आपातकालीन कर्मी भी स्टेडियम में मौजूद हैं, भगदड़ के दौरान उन्होंने ही स्टेडियम से लोगों को निकाला था।

Recommended Video

    Football Player Messi के घर के ऊपर से कोई प्लेन क्यों नहीं उड़ सकता ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+