El Mencho Killed: गर्लफ्रेंड से मिलने की सनक और मेंचो का खूनी अंत, कैसे हनी ट्रैप में फंसा खतरनाक ड्रग लॉर्ड?
El Mencho killed: मैक्सिको की सेना ने एक गुप्त और सटीक ऑपरेशन में दुनिया के सबसे कुख्यात ड्रग माफिया नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ 'एल मेंचो' को ढेर कर दिया है। 22 फरवरी 2026 को हुए इस एनकाउंटर ने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) की कमर तोड़ दी है। यह वही संगठन है जिसने अमेरिका और मैक्सिको में फेंटेनिल के जरिए मौत का जाल बिछा रखा था।
सेना के खुलासे के मुताबिक, एल मेंचो की गर्लफ्रेंड की निगरानी और अमेरिकी इंटेलिजेंस से मिले इनपुट ने उसके सुरक्षित ठिकाने का पर्दाफाश कर दिया, जिसके बाद पहाड़ियों में हुए खूनी संघर्ष में यह खतरनाक अपराधी मारा गया।

El Mencho Girlfriend Surveillance: गर्लफ्रेंड की एक भूल और मेंचो का अंत
एल मेंचो को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी निजी जिंदगी को हथियार बनाया। मैक्सिकन मिलिट्री इंटेलिजेंस उसकी गर्लफ्रेंड और उसके करीबियों पर महीनों से नजर रख रही थी। 20 फरवरी को जब वह तपालपा के एक सुनसान रूरल कंपाउंड में मेंचो से मिलने पहुंची, तो एजेंसियों का शक यकीन में बदल गया। महिला के वहां से निकलने के बाद भी मेंचो वहीं रुका रहा, जो उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी और आखिरी गलती साबित हुई।
CJNG Cartel leader Dead: पहाड़ियों और जंगलों में खूनी मुठभेड़
22 फरवरी की सुबह जैसे ही सेना ने कंपाउंड को घेरा, कार्टेल के गुर्गों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एल मेंचो को बचाने के लिए उसके बॉडीगार्ड्स उसे लेकर घने जंगलों की तरफ भागे। इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी हुई। मुठभेड़ में मेंचो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सेना ने उसे तुरंत हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके दो वफादार गार्ड्स भी इस कार्रवाई में मारे गए।
ये भी पढ़ें: El Mencho कौन था? 1.5 करोड़ डॉलर का वो इनामी माफिया जिसके ढेर होते ही जल उठा Mexico
World News Today: अमेरिका की इंटेलिजेंस और मैक्सिको का एक्शन
इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि इसे पूरी तरह मैक्सिकन फोर्सेस ने जमीन पर अंजाम दिया। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने स्पष्ट किया कि इसमें अमेरिकी सैनिक शामिल नहीं थे, लेकिन अमेरिकी इंटेलिजेंस की सटीक जानकारी ने जीत सुनिश्चित की। मेंचो पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम था और वह सालों से अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में टॉप पर था, क्योंकि उसका कार्टेल जानलेवा फेंटेनिल की सप्लाई का मुख्य केंद्र था।
World News Hindi: मौत के बाद सड़कों पर छिड़ा 'गैंगवार'
जैसे ही मेंचो के मारे जाने की पुष्टि हुई, पूरे जलिस्को राज्य में कोहराम मच गया। कार्टेल के सदस्यों ने बदला लेने के लिए सड़कों पर गाड़ियां जला दीं और नेशनल गार्ड पर हमले शुरू कर दिए। इस हिंसा में 25 जवानों की जान गई, जबकि 30 से ज्यादा अपराधी भी मारे गए। इसी दौरान कार्टेल के फाइनेंशियल चीफ 'एल तुली' को भी एक अलग मुठभेड़ में खत्म कर दिया गया। फिलहाल कई राज्यों में सेना तैनात है और हालात को काबू में करने की कोशिश जारी है।
ये भी पढ़ें: El Mencho Net Worth: ड्रग से कमाया अकूत पैसा, बेटी से भी करवाए गलत काम, अब कौन बनेगा कार्टल का उत्तराधिकारी?
ड्रग वॉर का नया मोड़ और भविष्य की चुनौती
जानकारों का मानना है कि मेंचो की मौत के बाद CJNG कार्टेल के भीतर वर्चस्व की जंग शुरू हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में हिंसा और बढ़ सकती है। हालांकि, सरकार का दावा है कि सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मेंचो का खात्मा केवल एक अपराधी का अंत नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय ड्रग कंट्रोल सहयोग की एक बड़ी जीत है, जो भविष्य में ड्रग तस्करी की कमर तोड़ने में मददगार साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications