Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

El Mencho Net Worth: ड्रग से कमाया अकूत पैसा, बेटी से भी करवाए गलत काम, अब कौन बनेगा कार्टल का उत्तराधिकारी?

El Mencho Net Worth: Mexico के खतरनाक ड्रग कार्टल Jalisco New Generation Cartel (CJNG) के प्रमुख Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, जिसे दुनिया 'एल मेंचो' (El Mencho) के नाम से जानती थी, उसे मैक्सिकन सेना ने एक ऑपरेशन में मार गिराया। यह ऑपरेशन जलिस्को राज्य में किया गया। उसकी मौत की खबर आते ही देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई- जगह-जगह गाड़ियां जलाई गईं और हाईवे ब्लॉक कर दिए गए।

उसकी मौत की तुलना कोलंबिया के कुख्यात ड्रग लॉर्ड Pablo Escobar के पतन से की जा रही है। जैसे एस्कोबार की मौत ने कोलंबिया के ड्रग नेटवर्क को हिला दिया था, वैसे ही एल मेंचो की मौत को भी CJNG के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

El Mencho Net Worth

मिलिट्री ऑपरेशन और अमेरिका

मैक्सिकन अधिकारियों ने पुष्टि की कि स्पेशल फोर्सेस ने रविवार सुबह एक टारगेटेड ऑपरेशन में एल मेंचो को मार गिराया। बताया गया कि इस अभियान को मेक्सिको स्थित अमेरिकी दूतावास से मिले खुफिया सहयोग के आधार पर अंजाम दिया गया। अमेरिका ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। यह घटना दिखाती है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ मैक्सिको और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग लगातार जारी है।

कितनी थी 'एल मेंचो' की संपत्ति?

एल मेंचो की कुल संपत्ति का सटीक आंकड़ा कभी सामने नहीं आया। लेकिन 2019 में Drug Enforcement Administration (DEA) ने संकेत दिया था कि उसकी संपत्ति 1 बिलियन डॉलर (100 करोड़ रुपए से ज्यादा) हो सकती है। DEA एजेंट काइल मोरी ने एक Univision रिपोर्ट में कहा था कि 'उसके पास कम से कम 1 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति हो सकती है।' चूंकि ड्रग माफियाओं की संपत्ति कभी गिनी नहीं जा सकती इसलिए अनुमानित ही होगी।
यह रकम केवल उसकी व्यक्तिगत संपत्ति मानी जाती है। कुछ अनुमानों के मुताबिक CJNG की कुल संपत्ति का मूल्यांकन 'दसियों अरब डॉलर' तक हो सकता है। चूंकि यह पूरा नेटवर्क अवैध गतिविधियों पर चलता था, इसलिए सटीक आंकड़ा निकालना लगभग असंभव है।

अमेरिका में ड्रग सप्लाई में बड़ी भूमिका

DEA के अनुसार, CJNG अमेरिका में कोकीन का एक बड़ा सप्लायर था और इसे Sinaloa Cartel के बराबर ताकतवर माना जाता था। यह कार्टेल फेंटानिल और मेथाम्फेटामाइन जैसे सिंथेटिक ड्रग्स का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन करता था। इन्हीं ड्रग्स के कारण अमेरिका में ओवरडोज़ संकट गहराया है। इस नेटवर्क ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को दुनिया के सबसे शक्तिशाली आपराधिक संगठनों में शामिल कर लिया था।

एल मेंचो का परिवार और निजी जीवन

एल मेंचो ने Rosalinda González Valencia से शादी की थी। उसका परिवार 'लॉस कुइनिस' नामक समूह से जुड़ा था, जो CJNG का वित्तीय विभाग चलाता था। दोनों ने 1996 में शादी की थी, लेकिन 2018 में उनके कानूनी रूप से अलग होने की खबरें सामने आईं। उनके तीन बच्चे Rubén Oseguera González (उर्फ 'एल मेंचिटो'), Jessica Johanna Oseguera González और लाइशा ओसेगुएरा भी हैं।

बच्चों का आपराधिक रिकॉर्ड

रुबेन ओसेगुएरा गोंजालेज, जिसे 'एल मेंचिटो' कहा जाता है, एक समय अपने पिता के संगठन में दूसरे नंबर का नेता था। अब उसे दोषी ठहराया जा चुका है। जेसिका जोहाना ओसेगुएरा गोंजालेज, जिसे 'ला नेग्रा' के नाम से जाना जाता है, कार्टेल से जुड़े सुशी और टकीला जैसे व्यवसायों का प्रबंधन करती थी। 2021 में उसे ड्रग मामलों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में जेल की सजा हुई।

लाइशा ओसेगुएरा पर भी कार्टेल गतिविधियों में शामिल होने का संदेह जताया गया। 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जलिस्को के ज़ापोपान क्षेत्र में दो नौसेना कर्मियों के अपहरण के बाद लाइशा और उसके साथी क्रिश्चियन फर्नांडो गुटिएरेज़ ओचोआ की तलाश की गई थी। यह घटना रोजालिंडा की गिरफ्तारी के प्रतिशोध के रूप में देखी गई।

अब कौन संभालेगा CJNG की कमान?

एल मेंचो की मौत के बाद CJNG के नेतृत्व के लिए किसी स्पष्ट उत्तराधिकारी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, मेक्सिको के एक्सपर्ट्स का मानना है कि उसके बच्चे संभावित दावेदार हो सकते हैं। यह भी संभावना है कि कार्टल में से ही कोई दूसरा नाम सामने आकर दावेदारी ठोक दे।

फिलहाल, एल मेंचो की मौत ने मेक्सिको के ड्रग नेटवर्क को एक बड़े मोड़ पर ला खड़ा किया है। आने वाले समय में यह साफ होगा कि क्या CJNG कमजोर पड़ेगा या फिर नए नेतृत्व के साथ और भी आक्रामक रूप में सामने आएगा।

मौत के बाद जल उठा मेक्सिको

एल मेंचो की मौत के बाद CJNG ने जवाबी हिंसा शुरू कर दी। कई इलाकों में कार्टल के लोग हथियार लेकर पुलिस से भिड़ गए। प्रशासन ने सुरक्षा बलों को तैनात कर हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है लेकिन मामला काफी बिगड़ चुका है।
राष्ट्रपति Claudia Sheinbaum के नेतृत्व में सेना ने आपराधिक गिरोहों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई है।

International Crisis Group से जुड़े एक एक्सपर्ट ने बताया कि मैक्सिको बिना किसी सीधे विदेशी हस्तक्षेप के यह दिखाना चाहता है कि वह खुद अपने कार्टेल से निपट सकता है। यह देश की आंतरिक सुरक्षा को स्वतंत्र रूप से संभालने की इच्छा को दर्शाता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+