Earthquake: इंडोनेशिया में फिर से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 7.0 तीव्रता

इससे पहले भी गुरूवार 13 अप्रैल को इंडोनेशिया के तनिंबर आइलैंड पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप इंडोनेशियाई क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 04:37 में आया था। इससे किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई।

Indonesia Earthquake

इंडोनेशिया के तुबन में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गई। इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:25 पर महसूस किया गया। भूकंप की यह तीव्रता बेहद ही अधिक मानी जाती है। हालांकि इससे अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

इससे पहले 3 अप्रैल को पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूकंप आया था। सुमात्रा द्वीप पर निया रीजन में आए भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी।

United States Geological Survey (USGS) के रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरी सुमात्रा में पडांग साइडम्पुआन शहर के दक्षिण-पश्चिम में समुद्र में था, जिसकी गहराई 84 किलोमीटर थी। सुमात्रा द्वीप भूकंप रात को 10 बजे के करीब आया था। इसमें भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही भूकंप की तीव्रता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+