चीन के जिंगजियांग प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप
दक्षिण चीन के जिंगजियांग इलाके में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
नई दिल्ली। चीन के दक्षिणी प्रांत में भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण चीन के जिंगजियांग इलाके में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। भूंकप का केंद्र किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमा के करीब था। अब तक की जानकारी के मुताबिक भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि इससे पहले आज सुबह की ताइवान में 5.4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तीव्रता कम होने की वजह से इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले फरवरी में ताइनान के दक्षिणी शहर में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 117 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2 दिन पहले ही में जापान के उत्तरपूर्वी इलाके में शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी ने दस्तक दे दी। शक्तिशाली भूकंप की वजह से फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र को काफी नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications