अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3
अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। भूकंप के झटके उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है।
भूकंप की गहराई तकरीबन 10 किलोमीटर धरती की सतह के नीचे थी। इससे पहले 7 अक्टूबर को आए भूकंप में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। 7 अक्टूबर को आए भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। तालिबान के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 को पार कर गई है।

इससे पहले जून 2022 में भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पिछले दो दशक में यह अफगानिस्तान का सबसे भीषण भूकंप था। इश भूकंप में 1000 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1500 लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications