इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके टोबेलो से 177 किलोमीटर दूर उत्तर की दिशा में महसूस किए गए हैं।

दुनियाभर के कई देशों में भूकंप के चलते हजारों लोगों की जान चली गई है। पिछले दिनों जिस तरह से तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचाई उसे कोई नहीं भूल सकता है। उसके बाद उजबेकिस्तान में भी गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके टोबेलो से 177 किलोमीटर दूर उत्तर की दिशा में महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications