Earthquake In Argentina: दक्षिण अमेरिका में 7.4 तीव्रता का भूकंप! चिली-अर्जेंटीना में सुनामी का खतरा
Earthquake In Argentina: दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेंटीना में बेहद तगड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी 7.4 तीव्रता बताई गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का झटका दोपहर 12:58:26 (UTC) पर ड्रेक पैसेज में महसूस किया गया, जो कि दक्षिणी अर्जेंटीना के शहर उशुआइया से 219 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

समुद्र में था भूकंप का केंद्र
इस मुख्य झटके के अलावा दो और संभावित आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए। USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र उशुआइया शहर से 219 किलोमीटर दूर समुद्र में था।
सुनामी का खतरा
वहीं भूकंप का केंद्र समुद्र में होने की वजह से सुनामी का खतरा जताया जा रहा है। इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है और प्रशासन ने लोगों से तटवर्ती क्षेत्रों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है।
300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी का खतरा
अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले तटीय क्षेत्रों जिनमें दक्षिणी अर्जेंटीना और चिली शामिल हैं के लिए खतरनाक लहरों वाली सुनामी की चेतावनी दी है।
चिली में हाई अलर्ट
चिली की राष्ट्रीय आपदा रोकथाम और प्रतिक्रिया सेवा ने देश के दक्षिणी सिरे पर स्थित मागालानेस क्षेत्र के तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने X पर पोस्ट कर कहा, 'हम मागालानेस क्षेत्र के पूरे तट को खाली करने की अपील करते हैं।' इसके साथ ही, आस-पास के अंटार्कटिक क्षेत्रों में भी निकासी के आदेश जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें Earthquake: भूकंप के दौरान क्या करें और क्या नहीं ? अपनाएंगे ये उपाय तो बच सकती है आपकी जान!
समुद्र तल से 30 मीटर ऊंचाई वाले स्थान में जाने की सलाह
चिली की हाइड्रोग्राफिक एंड ओशनोग्राफिक सर्विस का अनुमान है कि लहरें आने वाले घंटों में अंटार्कटिक बेस और चिली के दक्षिणी शहरों तक पहुंच सकती हैं। बीबीसी के मुताबिक, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट कर रहा है कि लोगों को समुद्र तल से 30 मीटर ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications