Earthquake: भूकंप के दौरान क्या करें और क्या नहीं ? अपनाएंगे ये उपाय तो बच सकती है आपकी जान!
Earthquake: म्यांमार के मंडाले के पास आए जोरदार भूकंप का असर थाईलैंड और वियतनाम तक देखे जा रहे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। भूकंप के इस तेज झटके के बाद कई बिल्डिंग जमींदोज हो गए वहीं बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की भी खबर है। वहीं थाईलैंड के बैंकॉक में इमरजेंसी की एलान कर दिया गया है।

भूकंप के दौरान क्या करें और क्या नहीं ?
भूकंप के दौरान हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? हम आपको इस रिपोर्ट के जरिए National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा बताए गए कुछ उपाय बताएंगे जो भूकंप के दौरान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें Earthquake in Myanmar: म्यांमार और बैंकॉक में जोरदार भूकंप, कई इमारतें गिरीं, लोग दहशत में
अगर आप घर के अंदर हैं
फर्श पर बैठें, किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे छुपें और मजबूती से पकड़ लें
यदि कोई टेबल/डेस्क न हो, तो अपने हाथों से सिर और चेहरे को ढकें और दीवार के कोने में बैठ जाएं
खिड़कियों, शीशों, बाहर के दरवाजों, दीवारों और भारी फर्नीचर से दूर रहें
यदि बिस्तर पर हैं, तो वहीं रहें और तकिए से सिर को सुरक्षित करें (अगर भारी सामान गिरने का खतरा न हो)
दरवाजे के फ्रेम के नीचे तभी जाएं, जब वह मजबूत और लोड-बेयरिंग हो
जब तक झटके पूरी तरह खत्म न हों, तब तक बाहर न निकलें
बिजली कट सकती है और अग्नि सुरक्षा अलार्म बज सकते हैं, इसके लिए तैयार रहें
अगर आप बाहर हैं
जहाँ हैं, वहीं रहें लेकिन इमारतों, पेड़ों, बिजली की लाइनों और खंभों से दूर रहें
खुले मैदान में रहें और सुरक्षित जगह ढूंढें
भूकंप के दौरान इमारतों के बाहर सबसे ज्यादा खतरा होता है, क्योंकि दीवारें गिर सकती हैं और कांच टूट सकता है
अगर आप गाड़ी चला रहे हैं
सुरक्षित रूप से रुकें और वाहन के अंदर ही रहें
पुलों, फ्लाईओवर, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न रुकें
भूकंप के बाद सावधानी से गाड़ी चलाएं, क्योंकि सड़कें और पुल टूट सकते हैं
अगर मलबे में फंस गए है
माचिस या लाइटर जलाने से बचें
ज्यादा हिलने-डुलने से बचें ताकि धूल न उड़े
मुंह को कपड़े या रुमाल से ढकें
दीवार या पाइप पर धीरे-धीरे ठकठकाएं ताकि बचाव दल आपको सुन सके
सीटी हो तो बजाएं, शोर मचाने से धूल फेफड़ों में जा सकती है
चिल्लाना आखिरी उपाय रखें ताकि धूल ज्यादा न उड़े
ये भी पढ़ें Earthquake in Myanmar Today: म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 7.2 रही तीव्रता












Click it and Unblock the Notifications