Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता
Earthquake in Afghanistan: पिछले 24 घंटे के भीतर तीसरी बार भूकंप का झटका आया। म्यांमार, भारत के बाद अब अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके आए। मंगलवार देररात अफगानिस्तान के फैजाबाद जिले में भूकंप के झटके आए, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 मापी गई।
जापान और म्यांमार के बाद अब अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात आए भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड मापी गई है। नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 126 किमी पूर्व में था। इससे पहले जापान और म्यांमार के बाद अब अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

NCS ने ट्वीट में कहा कि अफगानिस्तान में देर रात 12 बजकर 28 मिनट और 52 सेकंड पर भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 80 किमी गहराई में था। इसकी लोकेशन फैजाबाद से 126 पूर्व दिशा की ओर थी।












Click it and Unblock the Notifications