नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर साइट पर भूकंप के झटके, मिसाइल परीक्षण का खतरा फिर मंडराया

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर साइट के पास भूकंप के कई झटके लगे हैं। एक्सपर्ट्स ने इन झटकों से नॉर्थ कोरिया के एक और मिसाइल परीक्षण पर आशंका जताई है। शुक्रवार सुबह नॉर्थ कोरिया के पुंग्गे-री न्यूक्लियर साइट के पास 2.9 की तीव्रता से आए इन भूकंप के झटकों ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है। इससे पहले इस क्षेत्र में 3 सितंबर को 6.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके लगे थे, तब नॉर्थ कोरिया ने अपने सबसे खतरनाक हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।

न. कोरिया के न्यूक्लियर साइट पर भूकंप के झटकों ने फिर डराया

साउथ कोरिया वेदर एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नॉर्थ कोरियाई न्यूक्लियर साइट के आसपास भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। उनके अनुसार, ये भूकंप के झटके मानव निर्मित नहीं थे।

कोरिया मेट्रोलॉजिकल एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, भूकंप के झटके 2.7 रिक्टर की तीव्रता से नॉर्थ कोरिया के हामग्योंग प्रांत में में महसूस किए गए। वहीं, यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे की मानें तो इस क्षेत्र में 2.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप के कई झटके लगे। पिछली बार जब इसी क्षेत्र में भूकंप के झटके लगे थे, तब नॉर्थ कोरिया ने अपने छठे न्यूक्लियर टेस्ट का दावा किया था।

कोरिया सिस्मॉलॉजिकल इंस्टीट्यूट के प्रमुख शोधकर्ता किम सो-जी ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया ने जो 3 सितंबर को न्यूक्लियर टेस्ट किया था, उस परीक्षण स्थल के भीतर कई सुरंग हो गई थी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पुंग्गे-री क्षेत्र अब काफी अस्त व्यस्त हो चुका है। अगर इस क्षेत्र में एक और टेस्ट हुआ तो रेडियोएक्टिव प्रदुषण होने का खतरा बढ़ जाएगा।

साउथ कोरिया के सियोल में योनसेई यूनिवर्सिटी के अर्थ सिस्टम साइंस के प्रोफेसर होंग टाइ-क्योंग के अनुसार, 'पुंग्गे-री क्षेत्र नॉर्थ कोरिया का इसलिए न्यूक्लियर टेस्टिंग फील्ड बना है, क्योंकि यहां बहुत ही कम बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह क्षेत्र बहुत ही स्थिर है। हाल ही में इस क्षेत्र में कई बार छोटे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जब यह क्षेत्र मिसाइल टेस्ट फील्ड के रूप में तब्दील हो गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+