भूकंप: नेपाल में अब तक 4 की मौत, सैकड़ों घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी
नई दिल्ली। आज एक बार फिर से नेपाल में तबाही ने दस्तक दी है। खबर है कि भूकंप के कारण नेपाल के चौतारा में एक इमारत ढह गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई हैं तो वहीं काफी लोग घायल हो गये हैं। भारत ने एक बार फिर से नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है इसलिए इंडियन एयरफोर्स के एमआई 17 हेलिकॉप्टर को तत्काल काठमांडू भेजा गया है।
भारतीय एंबेसी ने नेपाल में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-
(+977) 9851107021
(+977) 9851135141
गौरतलब है कि एक बार फिर से नेपाल भूकंप की वजह से थर्रा गया है, यूएसजीएस के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र नेपाल और चीन की सीमा पर जमीन के करीब 19 किलोमीटर नीचे था। । गौरतलब है कि 25 अप्रैल को भी नेपाल में तेज भूकंप आया था, जिसमें 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। तब से लेकर अब तक नेपाल में कई छोटे-बड़े झटके आ चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications