UNGA में हिस्सा लेने पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, PAK को करेंगी बेनकाब
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 71वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार देररात न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। विदेश मंत्री यहां सोमवार को महासभा को संबोधित करेंगी।

पाकिस्तान की ओर से कश्मीर मुद्दे पर लगाए गए तमाम आरोपों को लेकर सुषमा स्वराज न सिर्फ जवाब देंगी बल्कि आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया के सामने पड़ोसी मुल्क को बेनकाब भी करेंगी।
पूरी दुनिया की नजर सुषमा के भाषण पर
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने एक दिन पहले कहा था कि पूरी दुनिया इस बात का इंतजार कर रही है कि आखिर विदेश मंत्री 26 सितंबर को क्या कहने वाली हैं।
शरीफ ने भारत पर लगाए थे आरोप
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने UNGA में कहा था कि भारत ने कश्मीर पर जबरन कब्जा कर रखा है और भारतीय सेना कश्मीर की जनता के साथ ज्यादती कर रही है। उन्होंने भारत पर साजिश रचने का भी आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications