लंदन में 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट पर पीएम मोदी और थेरेसा मे की मीटिंग के बीच डक्‍युला मोमेंट!

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ब्रिटेन दौरे पर थे और यहां पर उन्‍होंने बुधवार को ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। कड़ी सुरक्षा के बीच रहने वाले दोनों नेताओं को मुलाकात के दौरान एक छोटी सी बतख से बचने की चेतावनी दी गई थी।

लंदन। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ब्रिटेन दौरे पर थे और यहां पर उन्‍होंने बुधवार को ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। कड़ी सुरक्षा के बीच रहने वाले दोनों नेताओं को मुलाकात के दौरान एक छोटी सी बतख से बचने की चेतावनी दी गई थी। यह वाकया उस समय का है जब पीएम मोदी, थेरेसा मे से मुलाकात के लिए उनके आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट पर गए थे। यहां पर दरअसल एक बतख उस जगह से बस थोड़ी ही दूर पर स्थित एक खिड़‍की पर बैठी थी, जहां पर दोनों की मीटिंग चल रही थी। इस बतख ने इनकी मुलाकात को काफी डिस्‍टर्ब भी किया। बतख की वजह से हुई मुश्किल को ही डक्‍युला कहा गया।

pm-modi-theresa-may-duckula

क्‍यों कहते हैं इसे डक्‍युला

दरअसल यह बतख अपने अंडों पर बैठी थी हुई थी और अंडों से बच्‍चों के निकलने का समय हो गया था। ऐसे में अगर कोई भी गलतीसे उस खिड़की को छू लेता तो फिर बड़ी मुश्किल स्थिति पैदा हो सकती थी। जिस समय पीएम मोदी और मे की नाश्‍ते पर मुलाकात होने वाली थी, उससे पहले ही अधिकारियों की ओर से ब्रिटिश पीएम को इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। मे के चीफ ऑफ स्‍टाफ गेविन बारवेल और उनके एक और सहायक की ओर से मे को बताया गया था कि बतख अपने पैदा होने वाले बच्‍चों या अंडों के लिए काफी सुरक्षात्‍मक होती है। यहां तक कि अगर कोई इनके घोंसले के करीब भी जाता है तो वह व्‍यक्ति पर हमला भी कर देती हैं। गेविन की मानें तो इनके घोंसले को ऐसे समय में छूने पर यह डक्‍युला बन जाती हैं।

बाकी देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष को भी दी गई वॉर्निंग

ब्रिटिश पीएम ने मोदी समेत तमाम देशों के नेताओं से वहां मुलाकात की और बताया जाता है कि हर राष्ट्राध्यक्ष को उक्त चिड़िया से दूरी बनाए रहने की नसीहत दी गई थी। पीएम मोदी पिछले दिनों कॉमनवेल्‍थ देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों की एक मीटिंग में हिस्‍सा लेने गए थे। पीएम मोदी और मे के बीच कई मुद्दों पर बात हुई। बाद में मे को उनके सहायक ने बताया कि वह काफी भाग्‍यशाली हैं क्‍योंकि गर्मी की वजह से बतख तालाब में चली जाएगी। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक बसंत के मौसम में अक्‍सर बतख डाउनिंग स्‍ट्रीट के स्‍ट्रीट गार्डन में अंडे देती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं जब बतख बड़ी हो जाती हैं तो एक स्‍टाफ मेंबर को सिर्फ इसलिए ड्यूटी पर लगाया जाता है कि वह पीछे का दरवाजा खोल दे ताकि वह पीएम ऑफिस और घर के बीच स्थित हॉर्स गार्डन में जा सके और सेंट जेम्‍स पार्क में अपने बाकी साथियों से मिल सकें। डाउनिंग स्‍ट्रीट के एक अधिकारी के मुताबिक सेंट जेम्‍स पार्क में वह शांति से रह पाती हैं और पुलिस भी इन बतखों की मदद करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+