बालकनी में महिलाओं की चल रही थी न्यूड पार्टी, फिर हुआ कुछ ऐसा ही जाना पड़ा जेल
दुबई: महिलाओं के एक ग्रुप को पेंट हाउस की बालकनी में बिना कपड़ों के फोटोशूट करना दुबई में महंगा पड़ गया। फोटोशूट करवा रही सभी महिलाओं को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक आरोपी महिलाओं का न्यूड होकर बालकनी फोटोशूट का वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में वायरल हो गया था, जिसके बाद हरकत में आई दुबई पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया है।

10 से 12 लड़कियां दे रहीं थी न्यूड पोज
जानकारी के मुताबिक लड़कियों का एक ग्रुप दिन के उजाले में बालकनी में न्यूड होकर फोटोशूट करवा रही थीं। एक साथ 10 से 12 लड़कियों को फोटोशूट के लिए न्यूड पोज देते हुए देखा गया। तस्वीर दुबई के एक पॉश इलाके की है, जहां इस फोटोशूट को कैमरामैन शूट कर रहा था, लेकिन इसी दौरान किसी दूसरे शख्स ने दूर से उनकी ये फोटो क्लिक कर ली और वायरल कर दी।
महिलाओं को मिली छह महीने की जेल
यूएई से जुड़े समाचार पत्र द नेशनल ने बताया कि ऐसा लगता है कि महिलाओं ने पब्लिसिटी स्टंट के लिए बालकनी पर पोज देने के लिए कपड़े उतार दिए थे। वहीं इस घटना में शामिल महिलाओं को पब्लिक डीसेंसी लॉ का उल्लंघन करने के लिए छह महीने की जेल और लगभग 1,000 पाउंड का जुर्माने लगाया गया है। कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि इस तरह का व्यवहार 'अस्वीकार्य' है और यह संयुक्त अरब अमीरात के मूल्यों और नैतिकता के खिलाफ है।

सोशल मीडिया पर सख्ती!
इधर, न्यूड वीडियो शेयर करने वाले शख्स पर भी कार्रवाई की जा सकती है, क्योंकि दुबई में अगर कोई इस तरह की न्यूड वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर साझा करता है तो उसे भी कानूनी कार्रवाई के घेरे में आना पड़ता है। यूएई के कानून के अनुसार अश्लील कंटेट शेयर करना दंडनीय अपराध है। दुबई में लाइसेंस के बिना सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना और किस करना भी बैन है।












Click it and Unblock the Notifications