पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल की खिड़की से फेंका, पुलिस से बचने को किया तमाशा
नशे मे धुत पति से पत्नी की किसी बात को लेकर अनबन हो गई। अनबन से शुरू हुई बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। लेकिन जब नशे में धुत पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पत्नी को खिड़की से धक्का दे दिया।
टोरे एंजेला। शराब के नशे में धुत एक शख्स ने पत्नी से झगड़ कर उसे खिड़की से ही नीचें फेंक दिया। इससे जहां उसकी पत्नी बुरी तरह से जख्मी हुई तो वहीं पुलिस से बचने के लिए उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कमरा खोलने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पत्नी को अस्पताल भेजा और काफी मशक्कत के बाद शख्स को गिरफ्तार किया। मामला रोम के टोरे एंजेला का है।

टोरे एंजेला में रहने वाले कोलंबियन शख्स ने नए साल के दिन जमकर शराब पी और उसके बाद वो घर आया। नशे में धुत पति से पत्नी की किसी बात को लेकर अनबन हो गई। बात अनबन से शुरू हुई तो बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। लगातार मारपीट के बाद भी जब नशे में धुत पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पत्नी को खिड़की से धक्का दे दिया। तीसरी मंजिल से गिरने के कारण पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। महिला की जान भी इसलिए बच गई क्योंकि वो खिड़की से जमीन पर ना गिरकर बिल्डिंग से मिलती हुई एक गैरेज की छत पर जा गिरी। इसके बावजूद उसको गंभीर चोटें आईं। घायल महिला कुछ समय तक दर्द से चींखी और फिर बेहोश हो गई, पुलिस ने पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने खुद को अपार्टमेंट में बंद कर लिया और पुलिस के लाख समझाने के बावजूद बाहर निकलने से मना कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल समझा-बुझाकर उससे दरवाजा खुलवाया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का केस दर्ज किया है। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने काफी देर तक पति-पत्नी के एक-दूसरे पर चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनीं और फिर जोर का धमााका सुना। पड़ोसियों ने ही पत्नी के खिड़की से गिरने पर पुलिस को फोन किया।
पढ़ें- 12 साल की लड़की की दिलेरी, चार लोगों से लड़ बचाई मां की आबरू












Click it and Unblock the Notifications