विमान में शराब पीकर बहका बुजुर्ग यात्री का मन, फ्लाइट अटेंडेंट को पकड़कर कर लिया किस, गिरफ्तार

मिनासोटा से उड़ान भरने के बाद नशे में चूर यात्री ने पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट से हाथ मिलाते हुए उसे कहा कि वो बहुत सुंदर लग रहा है। इसके बाद जब उसने अटेंडेंट को पकड़कर किस कर लिया। बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया।

Drunk Elderly Passenger

उड़ान के दौरान विमान में दुर्व्यवहार के मामले थम नहीं रहे हैं। अब मिनेसोटा से अलास्का जाने वाली डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में नशे में धुत्त एक बुजुर्ग यात्री ने कथित तौर पर एक पुरुष अटेंडेंट के साथ जबरदस्ती की और उसकी गर्दन पर चूमने की कोशिश की।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद उस बुजुर्ग यात्री को यूनाइटेड स्टेट्स एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर चालक दल के सदस्य संग यौन संबंध बनाने की कोशिश करने का दोष लगाया गया है। इस आरोपी का नाम डेविड एलन बर्क है।

एलन बर्क बिजनेस क्लास में सफर कर रहा था। बिजनेस क्लास का यात्री होने की वजह से उसे शराब पीने में छूट मिली हुई थी। हलफनामे के अनुसार, 61 वर्षीय डेविड बर्क 10 अप्रैल को डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान से मिनेसोटा से अलास्का की यात्रा कर रहा था।

हलफनामे के मुताबिक बुजुर्ग यात्री ने न सिर्फ अटेंडेंट के साथ बुरा व्यवहार किया बल्कि उस ट्रे को भी तोड़ डाला जिसमें फ्लाइट कैप्टन को खाना परोसा गया था। उड़ान के दौरान उसे ड्रिंक नहीं परोसी गई जिसपर वो भड़क गया और हंगामा करने लगा।

विमान के उड़ान भरने के बाद बर्क को उसी क्रू मेंबर दल की ओर से एक ग्लास रेड वाइन परोसी गई थी। रात में जब पुरुस अटेंडेंट टीसी खाने की ट्रे लेने के लिए वापस उसकी सीट पर आया तो बर्क ने सबसे पहले तो उससे हाथ मिलने के लिए अपना हाथ बढ़ाया।

इसके कुछ मिनट बाद बर्क टॉयलेट जाने के लिए खड़ा हुआ और टीसी के बगल वाली गली में रूक गया। उसने पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट की ओर से देखते हुए कहा कि वह बहुत सुंदर लग रहा है। जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेट ने ना में जवाब देते हुए बात को टाल दिया।

इसकी प्रतिक्रिया में बर्क ने अच्छा ठीक है कहते हुए अटेंडेंट को पकड़कर उसकी गर्दन को चूम लिया। इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट असहज महसूस करने लगा। वह घबराकर विमान के पिछले हिस्से में चला गया। इस बीच, यात्री ने कथित तौर पर एक ट्रे तोड़ दी जिसमें कप्तान का खाना था। बाद में उसने सोने से पहले रेड वाइन के दो और गिलास मांगे।

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, अटेंडेंट ने कभी भी बर्क को छूने या किस करने की अनुमति नहीं दी थी। जैसे ही विमान एंकोरेज में लैंड किया पायलट ने एयरपोर्ट अधिकारियों को घटना की सूचना दी। अधिकारियों ने जब बर्क से घटना के बारे में सवाल किया तो उसने डिश को तोड़ने, फ्लाइट अटेंडेंट को चूमने या पूछताछ के दौरान नशे में होने से इनकार किया। बर्क को 27 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+