डोसा, छोले भटूरे, पाव भाजी...., क्या है Google CEO सुंदर पिचाई का पसंदीदा फूड? खुद बताया
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) इन दिनों युवाओं से बॉलीवुड फिल्म 'थ्री ईडिएट्स' की तरह संघर्ष करने की अपील के साथ इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने हाल में कुछ मीडिया इंटरव्यू में कई बड़ी बातें कहीं। गूगल के सीईओ ने अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि वे अब भी अपनी जड़ों से जुड़े हैं। पिचाई ने एआई के बढ़ती मांग के बीच करियर पर प्रभाव के लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पिचाई ने हाल में एक साक्षात्कार में अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों को दौरान पसंदीदा भोजन पर भी खुलकर बात की।
गूगल सीईओ पिचाई ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत अपनी भोजन के बार में रुचि पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय डिश काफी पसंद आते हैं। पिचाई ने खुलासा करते हुए कहा कि वे अक्सर अपनी पसंद की चीजें ही खाना पसंद करते हैं।

बता दें कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई उन भारतीय मूल की हस्तियों में से हैं जिन्होंने अपने टैलेंड झंडा विदेशों में भी गाड़ा। पिचाई अपना अधिकांश समय संयुक्त राज्य अमेरिका में बिताते हैं। हाल ही में उन्होंने एक एएनआई के इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारतीय परिवेश काफी बेहतर लगता है।
गूगल के सीईओ ने पसंदीदा भोजन के बारे में सवाल का जवाब देते हुए तीन फेमस डिश का नाम लिया। पिचाई ने कहा कि उन्हें बेंगलुरु का डोसा, दिल्ली के छोले भटूरे और मुंबई की पाव भाजी बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, "जब मैं बैंगलोर में होता हूं तो मुझे डोसा मिलेगा। यह मेरा पसंदीदा भोजन है। अगर यह दिल्ली में हूं तो छोला भटूरा और अगर यह मुंबई में होता हूं, तो मैं पाव भाजी पसंद करता हूं।"
इसके अलावा भारत में युवाओं को मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए सुंदर पिचाई ने बॉलीवुड फिल्म थ्री ईडिएट्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म 3 इडियट्स या उसके जैसा कुछ देखने के लिए लगभग प्रलोभित था। और जैसे, वहाँ एक दृश्य है जब वे आमिर खान से मोटर की परिभाषा पूछते हैं। और एक संस्करण है जो बताता है कि मोटर क्या है। और एक ऐसा संस्करण है जहां आप वास्तव में समझते हैं कि मोटर क्या है।"












Click it and Unblock the Notifications