डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को Happy New Year विश कर अपने दुश्मनों और मीडिया पर कसा तंज

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए साथ में यूएस मीडिया और अपने दुश्मनों पर तंज भी कसे। ट्रंप ने रविवार शाम को ट्वीट कर सबसे पहले तो व्हाइट हाउस में चुनने के लिए अपनी जनता का शुक्रिया अदा किया। ट्रप ने कहा कि हम अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं और इतना कि कोई सोच भी नहीं सकता। वहीं एक और ट्वीट कर ट्रंप ने अपने दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए मीडिया और दुश्मनों को भी नहीं छोड़ा।

ट्रंप ने अमेरिका को Happy New Year विश कर मीडिया पर कसा तंज

ट्रंप ने नए साल के मौके पर लिखा, 'जैसे कि हमारा देश तेजी के साथ मजबूत और होशियार हो रहा है, मैं अपने दोस्तों, समर्थकों, दुश्मनों, मुझसे नफरत करने वालों और यहां तक कि बेईमान फेक न्यूज वालों को भी हैप्पी और हेल्थी न्यू ईयर। 2018 अमेरिका के लिए एक महान वर्ष होगा।'

राष्ट्रपति ट्रंप इन दिनों अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा में पाम बीच पर छुट्टियां मनाने निकले हैं, जहां उन्होंने न्यू ईयर की शाम मार-ए-लागो रिसॉर्ट में मनाई। ट्रंप ने वहां पर भी मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका के लिए 2018 बहुत ही शानदार होने वाला है। ट्रंप ने कहा कि अब यूएस स्टॉक मार्केट भी नई ऊंचाइयों पर जा रहा है और देश में कंपनियां भी आती जा रही है।

इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप को उनके प्रशंसकों ने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में जाकर न्यू ईयर का गिफ्ट दिए। दोपहर में ट्रंप ने बच्चों के साथ लंच किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इससे पहले छुट्टियां मनाने के लिए निकलने के बाद भी ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि हेटर्स और लूजर्स का भी शुक्रिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+