फ्लोरिडा जज के सामने डोनाल्ड ट्रंप ने लगाई गुहार, कहा, तालिबान के पास ट्विटर अकाउंट, मेरे पास क्यों नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा जज से कहा है कि वो ट्विटर को मजबूर करे कि उनका ट्विटर अकाउंड बहाल किया जाए।
फ्लोरिडा, अक्टूबर 02: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर फिर से आने के लिए हर तरह से हाथ-पैर मार रहे हैं और इस बार उन्होंने ने फ्लोरिडा जिला जज के सामने ट्विटर पर फिर से अकाउंट बहाल करने के लिए गुहार लगाई है। डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा जज को कहा है कि वो वो ट्विटर को उनका खाता फिर से बहाल करने के लिए मजबूर करें।

ट्विटर के लिए हाथ-पैर मारते ट्रंप
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में फेडरल जज से ट्विटर को अपना खाता बहाल करने के लिए मजबूर करने के लिए कहा है। 6 जनवरी को कैपिटल हिल दंगों के बाद इस साल जनवरी में ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। ट्विटर के साथ साथ दूसरे सोशल मीडिया कंपनियों ने भी डोनाल्ड ट्रंप पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट गये हैं और उन्होंने कहा है कि जब तालिबान के लोग ट्विटर अकाउंट पर एक्टिव हो सकते हैं, तो फिर उन्हें ट्विटर ने क्यों प्रतिबंधित कर रखा है।

फ्लोरिडा कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप
जुलाई में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्विटर, फेसबुक और गुगल के साथ-साथ उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों पर भी आरोप लगाया था, कि उनके खिलाफ जो कार्रवाई की गई है, वो पूरी तरह से गैर-कानूनी थी। फ्लोरिडा में, डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्विटर के खिलाफ प्रारंभिक निषेधाज्ञा के लिए एक अपील दायर की थी, जिसमें उन्होंने तर्क दिया गया था, कि ट्विटर को अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा उनके खाते को निलंबित करने के लिए मजबूर किया गया था। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दायर की गई याचिका में उनके वकीलों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, ''ट्विटर अमेरिका में राजनीतिक शक्ति पर एक हद तक नियंत्रण करने का प्रयोग करता है जो कि ऐतिहासिक रूप से अभूतपूर्व और लोकतांत्रिक बहस के लिए खतरनाक है।"

अदालत में टीम ट्रंप की दलील
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फ्लोरिडा कोर्ट में ट्विटर पर लगाए गये आरोपों पर जब समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ट्विटर से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो ट्विटर ने फिलहाल इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दायर याचिका में कहा गया हगै कि, ट्विटर ने तालिबान को लगातार और नियमित तौर पर ट्विटर इस्तेमाल करने की इजाजत दे रखी है, जबकि उनके खिलाफ भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप लगाकर उनके ऊपर प्रतिबंध लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि, ट्विटर ने उनके ट्वीट को "भ्रामक सूचना" के रूप में लेबल करके यह संकेत दिया कि उन्होंने "हिंसा का महिमामंडन" किया है, जबकि इसी ट्वीटर तालिबान से कोई दिक्कत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications