डोनाल्ड ट्रंप ने यूएन में दिया भारत का उदाहरण, बोले- लाखों लोगों को गरीबी से निकाला
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में लाखों लोगों को गरीबी से निकालने के लिए भारत का उदहरण दिया। अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि भारत एक फ्री सोसायटी है, जिसने लाखों लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। ट्रंप ने इस दौरान ओपेक राष्ट्रों की तेल उत्पादन न बढ़ाने के लिए आलोचना भी की। ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन के साथ हुई अपनी बातचीत को भी सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि अब नॉर्थ कोरिया से कोई मिसाइल उड़ती नहीं दिखती, ना ही वो अपने पड़ोसी देशों को धमकियां देता है।

आर्थिक मदद को लेकर ट्रंप ने कहा कि भविष्य में अमेरिका उन्हें ही मदद देगा जो उसका सम्मान करेंगे। उन्होंने इस दौरान सभी की पंरपराओं का सम्मान करने की भी बात कही। ट्रंप ने कहा कि सभी देशों को अपने तरीके, मान्याता और परंपराओं का पालन करने की छूट है। अमेरिका कभी किसी देश को यह नहीं कहेगा कि वह कैसे जिए, काम करे या फिर किसकी पूजा करे।
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की। सोमवार को स्वराज और ट्रंप की मुलाकात यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति ड्रग ट्रैफिकिंग से जुड़ी एक हाई लेवल मीटिंग में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान स्वराज ने उन्हें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से वह उनका अभिवादन करती हैं तो ट्रंप ने भी जवाब दिया। ट्रंप ने कहा, 'मैं भारत से प्यार करता हूं, मेरे दोस्त पीएम मोदी को मेरा अभिवादन दीजिएगा।'












Click it and Unblock the Notifications