अगले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप को होगा मेडिकल चेकअप, जानिए किस-किस चीज की होगी जांच
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यूक्लियर बटन वाले बयान ने पूरी दुनिया को कंपा कर रख दिया। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई। लोग पूछने लगे कि क्या डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है? क्या डोनाल्ड ट्रंप को सोचने की ताकत नहीं है? तो अब इन सवालों का साफ-साफ जवाब मिलने वाला है। जी हां अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में ट्रंप का फॉर्मल हेल्थ चेक-अप होगा। 71 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप का चेक-अप कोई और नहीं बल्कि वही डॉक्टर करेंगे जिन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का चेक-अप किया था।

चेक-अप के बाद रिपोर्ट का कुछ हिस्सा सार्वजनिक भी किया जा सकता है। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि उन्हें अपने दस्तावेज़ सार्वजनिक ही करने हों। अमेरिकी कानून के मुताबिक, उनके पास इन्हें प्राइवेट रखने का भी अधिकार है। ये चेक-अप करीब दो घंटे का होगा, कई टेस्ट होंगे। इन टेस्ट में ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हार्ट टेस्ट, सोने की आदत का टेस्ट और सेक्स लाइफ शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की जांच देश के सबसे बड़े मिलिट्री अस्पताल में होगी। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप का ये पहला नॉर्मल चेक-अप होगा।












Click it and Unblock the Notifications