क्या होगा तीसरा विश्व युद्ध? यूक्रेन ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप! दे डाली यह धमकी
Donald Trump and Zelensky Meet: रूस-यूक्रेन के बीच काफी लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार 28 फरवरी को मुलाकात हुई। इस दौरान जेलेंस्की और ट्रंप के बीच ऑन-कैमरा तीखी नोंकझोंक हो गई, जिसके बाद पूरी दुनिया हैरान है।
इस नौंकझोंक के इस दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की को तीसरे विश्व युद्ध तक की धमकी दे डाली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने कैमरों के सामने जेलेंस्की को सीधे तौर डांटा और कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्धविराम पर कॉम्प्रोमाइज करना होगा। युद्ध गलत दिशा में जा रहा है। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि आप हमारा अनादर कर रहे हैं और तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि आपको इसके साथ खेलने का कोई अधिकार नहीं है। दरअसल, जेलेंस्की ने युद्धविराम का विरोध किया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे कोई समझौता नहीं करेंगे। इससे पहले ट्रंप ने कहा कि मैं पुतिन या किसी और के साथ नहीं हूं, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हूं और दुनिया की भलाई के लिए संवाद में शामिल हूं।
पुतिन के लिए उनके (यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) मन में जो नफरत है, उस तरह की नफरत के साथ समझौता करना बहुत मुश्किल है। वहीं, ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) यूक्रेन के हमारे बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। 2014 के दौरान किसी ने उन्हें (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) नहीं रोका।
उन्होंने लोगों को मार डाला। 2019 में मैंने उनके साथ युद्धविराम के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने युद्धविराम तोड़ा, हमारे लोगों को मारा और कैदियों की अदला-बदली नहीं की। आप किस तरह की कूटनीति की बात कर रहे हैं? जेलेंस्की के इस सवाल के जवाब में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि मैं उस कूटनीति की बात कर रहा हूं जो हमारे देश के विनाश को समाप्त कर सकती है।
आपको अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहिए... संयुक्त राज्य अमेरिका के ओवल ऑफिस में आना और उस प्रशासन पर हमला करना अपमानजनक है जो आपके देश के विनाश को रोकने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने इस दौरान बोलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बीच में ही रोक दिया गया।
ट्रंप ने जेलेंस्की को लगाई फटकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आप लाखों लोगों के जीवन के साथ जुआ खेल रहे हैं आप तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं, और आप जो कर रहे हैं वह देश के लिए बहुत अपमानजनक है - इस देश के लिए। कहा कि अगर मैं उन दोनों (रूस और यूक्रेन) के साथ खुद को नहीं जोड़ता तो आप कभी भी सौदा नहीं कर पाते।
हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध
ट्रंप ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुझे एक शांतिदूत के रूप में याद किया जाएगा। मैं यह सब जीवन बचाने के लिए कर रहा हूं। इससे तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है, क्योंकि यह गलत दिशा में जा रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह शांति का मार्ग है और युद्ध किसी समस्या को हल करने का मार्ग नहीं है।
ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी नोंकझोंक, US राष्ट्रपति बोले- आपके बुरे दिन शुरू












Click it and Unblock the Notifications