व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी नोंकझोंक, US राष्ट्रपति बोले- आपके बुरे दिन शुरू
Donald Trump and Zelensky Meeting: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की 28 फरवरी की रात व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। रूस-यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष को रोकने के ट्रंप के प्रयासों के बीच ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही थी लेकिन इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई।
वॉशिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के ट्रंप ने जेलेंक्सी की जमकर फटकार लगाई और कहा आप युद्ध हार रहे हैं, आपके हाथ में कोई कार्ड नहीं है। इतना ही नहीं ट्रंप ने युक्रेन राष्ट्रपति से कहा कि "अमेरिकी सुरक्षा गारंटी के लिए यूक्रेन के दबाव से वैश्विक संघर्ष का खतरा हो सकता है।

ओवेल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ ज़ेलेंस्की के बहस करने पर भी फटकार लगाई गई। ट्रंप ने कहा अमेरिका के लिए बहुत अपमनाजनक है, यह वह देश है जिसने आपका समर्थन किया है। आपको हमारा आभारी होना चाहिए। ऐसे तो हमारा साथ काम करना मुश्किल हो जाएगा।
युक्रेन तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहा
ट्रंप ने कहा ज़ेलेंस्की से कहा आपको लाखों लोगों की जिंदगी से खेलने का कोई अधिकार नहीं है। आप ऐसा करके तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं। ट्रंप ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ज़ेलेंस्की को उनका शुक्रगुजार होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह से काम करना चुनौतीपूर्ण होगा।
युक्रेन को समझौता करना होगा, नहीं तो...
ट्रम्प ने ज़ेलेंस्की को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ "समझौता" करना चाहिए या फिर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रम्प ने स्थिति के प्रति ज़ेलेंस्की के दृष्टिकोण पर अफसोस जताते हुए कहा "आप लाखों लोगों की जान से खेल रहे हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं, और आप जो कर रहे हैं वह इस देश के लिए बहुत अपमानजनक है।"
यह बयान रूस के साथ यूक्रेन के चल रहे संघर्ष पर गरमागरम बहस के बीच आया, जो तीन साल पहले पूर्ण पैमाने पर आक्रमण में बदल गया था। ट्रम्प ने किसी भी सौदे के लिए समझौते की आवश्यकता पर जोर दिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने जेलेंस्को से पूछा क्या आपने...
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी ज़ेलेंस्की की आलोचना की और ओवल ऑफ़िस में अमेरिकी मीडिया के सामने ट्रंप से बहस करने के लिए उन्हें "अपमानजनक" कहा। उन्होंने सवाल किया कि क्या ज़ेलेंस्की ने कभी आभार व्यक्त किया था।
यूक्रेन राष्ट्रपति ने भी दिया करारा जवाब
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जंग की तस्वीरें दिखाई और कहा कि शांति की डील में किसी "हत्यारे" (रूसी राष्ट्रपति पुतिन) के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जेलेंक्सी ने यूक्रेन पर बीते तीन साल के आक्रमण के दौरान रूस की आक्रामक कार्रवाइयों और युद्ध अपराधों का हवाला दिया। उन्होंने कहा मुझे लगता है ट्रंप हमारे साथ हैं।
ट्रंप ने दिया ये जवाब
जेलेंक्सी के विरोध के बावजूद, ट्रम्प आलोचनात्मक बने रहे, उन्होंने जेलेंस्की पर कृतघ्न होने और अपने देश के सर्वोत्तम हितों में काम न करने का आरोप लगाया। पहले ट्रंप ने कहा जेलेंक्सी को रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत नफरत है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि दूसरा पक्षा यानी रूस भी जेलेंक्सी या यूक्रेन से बिलकुल प्यार नहीं करता। ट्रंप ने कहा ऐसे सख्त रहकर आप कभी सौदा नहीं कर पाएंगे।
One of the wildest exchanges of foreign dignitaries in the Oval Office.
US President Trump and Vice President Vance get in a heated argument with Ukrainian President Zelensky.
"Your country is in big trouble. You're not winning this" pic.twitter.com/isIYGQWuN1
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 28, 2025












Click it and Unblock the Notifications