Donald Trump Tariff: 'अमेरिकी योजनाओं के अनुसार करेंगे कार्रवाई', कनाडा और चीन ने ट्रंप को दी धमकी

Donald Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पड़ोसी देशों से आयात किए गए समानों पर टैरिफ लगाने की योजना से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। अमेरिका में कनाडा और मेक्सिको से इंपोर्ट किए गए समानों पर अब 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप के इस घोषणा के बाद ट्रेड वॉर शुरू हो गया है।

अब कनाडा ने भी अमेरिकी कपड़ों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। कनाडा अमेरिका से इंपोर्ट किए गए कपड़ों पर फिलहाल 107 बिलियन डॉलर (155 बिलियन कैनेडियन डॉलर) टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ये आदेश मंगलवार (4 मार्च) से लागू होंगे।

Donald Trump Tariff

जस्टिन ट्रूडो ने क्या कहा?

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि, यदि ट्रंप प्रशासन अपनी योजना को लागू करता है, तो उनका देश अमेरिकी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएगा, जिसकी कुल कीमत 30 बिलियन कैनेडियन डॉलर होगी। शेष 125 बिलियन कैनेडियन डॉलर के प्रतिकूल शुल्क 21 दिनों के भीतर लागू किए जाएंगे।

'टैरिफ तब तक लागू रहेंगे जब तक...'

कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने आगे कहा, "हमारे शुल्क तब तक लागू रहेंगे जब तक कि अमेरिका द्वारा किए गए व्यापारिक कदम वापस नहीं लिए जाते। यदि अमेरिकी टैरिफ लगाना बंद नहीं रुकते हैं तो हम अपने राज्यों के साथ मिलकर अमेरिका से आयात किए जाने वाले समानों पर कई और टैरिफ लगाएंगे।

मेक्सिको के पास भी बैकअप प्लान- मेक्सिको

कनाडा के साथ-साथ एक अन्य उत्तरी अमेरिकी देश मेक्सिको भी अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव का सामना करने के लिए तैयार है। मेक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने सोमवार को कहा कि अगर ट्रंप अपनी टैरिफ योजना लागू करते हैं, तो मेक्सिको के पास बैकअप योजना है।

हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। शीनबाउम ने कहा कि देश तैयार है और "हमारे पास योजना बी, सी, डी है।"

ये भी पढ़ें Trump Immigration Policy: पैसे खर्च कर इन देशों में मिल जाती है नागरिकता, लिस्ट में कौन-कौन से देश का नाम?

अमेरिकी योजनाओं के अनुसार करेंगे कार्रवाई-चीन

चीन पर अमेरिका ने टैरिफ लगाने की घोषणा कर चुके हैं। अमेरिका चीन से आयात किए जाने वाले समान पर अतिरिक्त 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है।

ट्रंप के इस फैसले के बाद चीन ने कहा कि, वह अमेरिकी योजनाओं के अनुसार कार्रवाई करेगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने यह कहा कि अमेरिका उन्हें फेंटानिल के प्रवाह पर "धौंस" डालने की कोशिश कर रहा है।

इस वजह से लगाया गया टैरिफ

ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर आरोप लगाया था कि वे अवैध आप्रवासन और ड्रग तस्करी को रोकने में पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं, और इसी कारण से दोनों देशों पर टैरिफ लगाया जा रहा है।

ये शुल्क फरवरी में लागू किए जाने थे, लेकिन एक महीने के लिए मार्च 4 तक स्थगित कर दिए गए थे। ट्रंप ने सोमवार (3 मार्च) को कहा कि, इन दोनों देशों के पास शुल्क से बचने का कोई मौका नहीं है।

ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: जे़लेंस्की ने अमेरिका के लिए जारी किया वीडियो संदेश, जानिए ट्रंप के लिए क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+