Donald Trump: सहमति से बनाए थे संबंध, फिर भी एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप को क्यों फंसाया?
Donald Trump Stormy Daniels Hush Money Case: न्यूयार्क की एक अदालत ने एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से यौन संबंध बनाने के मामले में पैसों के लेनदेन में हेराफेरी करने के आरोपों को सही ठहराते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया है।
डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाए गये थे, कि एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 2016 राष्ट्रपति चुनाव से पहले बदनामी से बचने के लिए उन्होंने पैसों का भुगतान किया था, ताकि वो अपना मुंह बंद रखे। लेकिन, उन्होंने पैसों की लेनदेन को अपने व्यावसायिक रिकॉर्ड में गलत तरीके से दिखाया था।

आरोप हैं, कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन के जरिए स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख 30 हजार डॉलर दिए थे। ट्रंप ने पहले ये पैसा माइकल कोहेन के अकाउंट में जमा करवाया और फिर माइकल कोहेने ने स्टॉर्मी डेनियल्स के अकाउंट में ये पैसे ट्रांसफर किए। जबकि, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कारोबारी रिकॉर्ड्स में ये दिखाया, कि उन्होंने माइकल कोहेन को बतौर कानूनी फीस ये पैसे दिए हैं।
लेकिन, आपको ये जानने में दिलचस्पी हो सकती है, कि आखिर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने डोनाल्ड ट्रंप को क्यों फंसाया? करीब 10 साल पहले का ये मामला अचानक 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले कैसे उठा और जब ये संबंध सहमति से बनी थी (डोनाल्ड ट्रंप ने यौन संबंध बनाने के आरोपों को खारिज किया है) तो फिर स्टॉर्मी डेनियल्स ने उन्हें क्यों फंसाया?
स्टॉर्मी डेनियल्स-डोनाल्ड ट्रंप मामला क्या है?
स्टॉर्मी डेनियल्स के आरोपों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच साल 2006 में यौन संबंध बने थे और साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा था, कि उन्होंने अपनी मर्जी से ट्रंप के साथ संबंध बनाए थे और ये सहमति में बनाया गया रिश्ता था।
स्टॉर्मी डेनियल्स और डोनाल्ड ट्रंप के बीच साल 2006 में रिश्ते बने थे, जब ट्रंप अमेरिका की राजनीति से काफी दूर थे। स्टॉर्मी डेनियल, जिसका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है, उन्होंने साल 2018 में अपने और ट्रंप के बीच के रिश्ते को लेकर विस्तार से बात की थी।
स्टॉर्मी डेनियल्स, लुइसियाना के बैटन रूज पली-बढ़ी, जहां उन्होंने घोड़ों की सवारी करने और लिखने का शौक विकसित किया। साल 2018 में स्टॉर्मी डेनियल ने 60 मिनट तक न्यूयॉर्क टाइम्स से बात की थी, और इस दौरान उसने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने रिश्ते को लेकर सारी कहानी सुनाई थी।
स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा था, कि "पहले मैंने सोचा था, कि मैं एक पत्रकार बनना चाहती हूं, लेकिन बाद में मैं जानवरों की डॉक्टर बनने की कोशिश करने लगी।" स्टॉर्मी डेनियल, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को 'स्मार्ट' बताया है, वो खुद को एक शांत स्वभाव की 'गंभीर' और 'विनीत' महिला मानती हैं।
एडल्ट इंडस्ट्री में कैसे हुईं शामिल?
एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले स्टॉर्मी डेनियल्स को 17 साल की कम उम्र में स्ट्रिपिंग का पहला अनुभव हासिल हुआ था, जिसके बाद उसने जिस्मर में स्थानीय गोल्ड क्लब में काम करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे उसका अनुभव बढ़ा और वो एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हो गई, जहां उनके काम की काफी तारीफ की जाती थी।
स्टॉर्मी डेनियल्स को एडल्ट इंडस्ट्री की तरफ से कई खिताब भी मिले और उन्हें प्रसिद्ध एडल्ट हॉल में भी शामिल किया गया। स्टॉर्मी डेनियल्स ने '40 ईयर ओल्ड वर्जिन' और 'मैरून-5' फिल्म में भी काम किया है। इसके साथ ही साल 2010 में स्टॉर्मी डेनियल्स ने पहली बार लुइसियाना में रिपब्लिकन सीनेटर बनने की कोशिश की और अपना भाग्य आजमाया, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और फिर उन्होंने राजनीति में कैरियर बनाने का ख्वाब छोड़ दिया।
अपने इंटरव्यू में स्टॉर्मी डेनियल्स ने लेक ताहो में एक गोल्फ टुर्नामेंट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलने का दावा किया और इंटरव्यू के दौरान इसने ट्रंप पर काफी कीचड़ उछाले।
60 साल के ट्रंप से बनाए संबंध
स्टॉर्मी डेनियल ने दावा किया, कि जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से संबंध बनाए थे, उस वक्त वो 27 साल की थीं और डोनाल्ड ट्रंप 60 साल के थे। उन्होंने कहा, कि ट्रंप के साथ उसके संबंध उस वक्त बने थे, जब ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने बेटे बैरोन को जन्म दिया था।
हालांकि, ट्रंप ने ऐसे आरोपों से हमेशा इनकार किया है। स्टॉर्मी डेनियल्स का दावा है, कि कार्यक्रम में उनसे परिचय कराने के बाद ट्रंप ने उन्हें रात के खाने पर आमंत्रित किया था और वह उनसे उनके होटल के सुइट में मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया, कि रात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का व्यवहार अलग था और वो लगातार अपने बारे में बात कर रहे थे। ट्रंप के हाथ में एक पत्रिका था, जिसपर उनका फोटो छपा था और ट्रंप उस कवर फोटो पर शेखी बघार रहे थे।
होटल के कमरे में क्या हुआ था?
स्टॉर्मी डेनियल्स ने दावा किया था, कि होटल के कमरे में जब वो ट्रंप से मिली थी, तो वो एक पजामे में थीं और फिर दोनों के बीच सेक्स संबंध बने थे। फरवरी 2021 में स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बनाए गये शारीरिक संबंध में 'वो 90 सेकेंड्स' मेरी जिंदगी का सबसे ज्यादा खराब पल थे।
डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन, जिन्होंने ट्रंप का पाप छिपाने के लिए स्टॉर्मी डेनियल को एक लाख 30 हजार डॉलर दिए थे, उनके साथ भी बाद में स्टॉर्मी डेनियल ने एक पोडकास्ट किया था, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे।
स्टॉर्मी डेनियल ने खुलासा करते कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप का प्राइवेट पार्ट औसत से भी छोटा है और अब तक उन्होंने जितने भी लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाया है, उसमें सबसे खराब अनुभव डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही था। हालांकि, ट्रंप ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और स्टॉर्मी डेनियन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था।

सहमति से बने थे दोनों के संबंध!
स्टॉर्मी डेनियल्स ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, कि उसके डोनाल्ड ट्रंप से सहमति से यौन संबंध बने थे और वो कोई पीड़िता नहीं है। वहीं, जब स्टॉर्मी से पूछा गया था, कि क्या डोनाल्ड ट्रंप ने उसे लुभाने के लिए कोई ऑफर दिया था, तो स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि "नहीं, मैं अंधी नहीं हूं।"
हालांकि, इसके आगे स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा था, कि वो ट्रंप के साथ अपने रिश्ते को अपने कैरियर के लिए अच्छा मान रही थीं और उन्हें लग रहा था, कि इससे उनके कैरियर को बूस्ट मिलेगा। स्टॉर्मी ने कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें कैलिफोर्निया में ट्रम्प वोदका लॉन्च पार्टी के साथ-साथ न्यूयॉर्क में ट्रम्प टॉवर में अपने कार्यालय में आमंत्रित किया था, लेकिन उन्हें कभी भी उनके लिंक को गुप्त रखने के लिए नहीं कहा गया।
2007 में, उनके मिलने के एक साल बाद, दावा है, कि ट्रम्प ने उन्हें लॉस एंजिल्स में बेवर्ली हिल्स होटल में अपने निजी बंगले में आमंत्रित किया था। इंटरव्यू के दौरान स्टॉर्मी ने कहा था, कि उन्होंने दोबारा सेक्स नहीं किया, लेकिन उन्होंने दावा किया कि ट्रम्प ऐसा चाहते थे।

पैसों के लिए कहानी बेचने की कोशिश?
डोनाल्ड ट्रंप, राजनीति में आने से पहले भी एक प्रसिद्ध कारोबारी थे और अमेरिका में उनका काफी नाम था। लिहाजा, 2011 में स्टॉर्मी डेनियल्स ने 'इन टच वीकली' मैग्जीन को अपने रिश्ते के बारे में एक कहानी बेचने की कोशिश करने का फैसला किया।
लेकिन, आरोप है कि ट्रंप के वकीलों ने ऐसा नहीं होने दिया। मैग्जीन के दो कर्मचारियों ने आरोप लगाया, कि ट्रम्प के वकील, माइकल कोहेन ने इंटरव्यू प्रकाशित होने पर पत्रिका पर मुकदमा करने की धमकी दी थी और कहानी को प्रकाशित होने से रोक दिया था। वहीं, स्टॉर्मी डेनियल ने एक और दावा करते हुए कहा था, कि मैग्जीन को इंटरव्यू देने के बाद उसे कार पार्किंग में दो लोगों ने धमकी दी थी।
डेनियल्स ने कहा था, कि धमकी देने वाले शख्स ने उनसे कहा था, कि ट्रंप पर स्टोरी भूल जाओ। स्टॉर्मी ने आगे दावा किया था, कि धमकी देने वाले शख्स ने उनकी बेटी को देखा और कहा, कि 'यह एक सुंदर छोटी लड़की है। अगर इसकी मां को कुछ हो गया तो यह शर्म की बात होगी।" आपको बता दें, कि डेनियल्स ने कबूल किया था, कि अपने वन-नाइट-स्टैंड के बारे में अपनी कहानी के लिए मैग्जीन के साथ उनका 15,000 डॉलर का करार हुआ था।
कैसे पब्लिश की गई स्टॉर्मी डेनियल की स्टोरी?
जून 2016 में, मैकडॉगल मैग्जीन के एक वकील ने कथित तौर पर ट्रम्प के साथ मॉडल के कथित संबंधों के बारे में एक कहानी के साथ नेशनल इंक्वायरर मीडिया से संपर्क किया था। इसके एक महीने बाद, ट्रम्प ने राष्ट्रपति के लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से नामांकन दाखिल कर दिया।
अगस्त 2016 में, FEC दस्तावेज के अनुसार, National Enquirer मूल कंपनी American Media Inc (AMI) ने 150,000 डॉलर में मैकडॉगल मैग्जीन की कहानी के अधिकार खरीद लिए, जिसमें 'किसी भी विवाहित पुरुष' के साथ उनका संबंध शामिल था।
अमेरिका में साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव होना था और उसी वक्त स्टॉर्मी डेनियल्स की कहानी भी प्रकाशित होने वाली थी। लेकिन, बाद में खुलासा हुआ, कि ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने 2016 के चुनाव से कुछ समय पहले डेनियल की चुप्पी सुनिश्चित करने के लिए उसे 130,000 डॉलर का गुप्त भुगतान किया और फिर स्टोरी प्रकाशित नहीं हो पाई। हालांकि, बाद में ये स्टोरी प्रकाशित हुई और अब डोनाल्ड ट्रंप को दोषी करार दिया गया है।
-
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications