ट्रंप का नया ऐलान अमेरिका जाकर काम करने वाले भारतीयों के लिए आफत

डिज्‍नी वर्ल्‍ड और दूसरी अमेरिकी कंपनियों में अब पहले अमेरिकी नागरिकों को मिलेगा वरीयता और एच1बी वीजा वाले भारतीय कामगारों नहीं ले पाएंगे उनकी जगह।

वाशिंगटन। नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने एक ऐलान से अमेरिका में काम कर रहे हजारों भारतीय कामगारों पर आफत आ सकती है। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि एच1बी वीजा वाले विदेशी नागरिकों को अमेरिकी कंपनियों में तरजीह नहीं दी जाएगी। ये वीजा धारक अमेरिकियों की जगह कंपनियों में नहीं ले पाएंगे।

donald-trump-h1b-visa

ट्रंप लड़ेंगे हक की लड़ाई

भारत के कई नागरिकों के पास यही वीजा है और अमेरिका में काम कर रहे हैं। गुरुवार को आइओवा में अपने हजारों समर्थकों के सामने ट्रंप ने कहा कि वह हर आखिरी अमेरिकी की जिंदगी की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

यहां पर उन्‍होंने डिज्‍नी वर्ल्‍ड जैसी अमेरिकी कंपनियों का जिक्र किया। ट्रंप ने याद दिलाया कि कैंपेन के समय उन्‍होंने कई ऐसे अमेरिकी कामगारों के साथ समय बिताया था जिन्‍हें उनकी जॉब से हटा दिया गया था।

विदेशी कामगार बेइज्‍जती की तरह

इन कामगारों को जबर्दस्‍ती उन विदेशी लोगों को ट्रेनिंग देनी पड़ती थी जो आगे चलकर उनकी जगह कंपनी में लेने वाले थे। ट्रंप ने कहा अब वह ऐसा और नहीं होने देंगे।

ट्रंप को इस बात पर हैरानी थी कि अमेरिकी कामगारों को तब तक उनकी सैलरी नहीं मिलती जब तक वह उन लोगों को ट्रेनिंग नहीं दे देते जो उनकी जगह लेंगे। ट्रंप के मुताबिक यह काफी बेइज्‍जती वाली बात है।

दो अमेरिकियों ने दायर किया केस

अमेरिका की डिज्‍नी वर्ल्‍ड और दो और आउटसोर्सिंग कंपनियों को पिछले दिनों एक केस का सामना करना पड़ा है।इन कंपनियों के पूर्व टेक्‍नोलॉजी स्‍टाफ की ओर से केस दर्ज कराया गया है।

कंपनियों को आरोप था कि उन्‍होंने अमेरिकी कामगारों को सस्‍ते विदेशी कामगारों की वजह से हटाने की साजिश रची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+