डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया रैली में कहा, डेमोक्रेट जो बाइडेन और उनके परिवार को जेल में बंद होना चाहिए
नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को जॉर्जिया में एक चुनावी अभियान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन और उनके परिवार को जेल में बंद होना चाहिए। बाइडेन के खिलाफ अपने हमलों को तेज करते हुए ट्रंप ने कहा कि बिडेन चुनाव में अपने घाटे को उलटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जॉर्जिया के मैकॉन में आयोजित रैली में ट्रंप ने लॉक अप बाइडेन और लॉक अप हिलेरी का नारा दिया, जहां एकत्रित भीड़ ने डेमोक्रेट कैंडीडेट बाइडेन और हिलेरी को जेल भेजने के नारे लगाए।


हमने पिछले कुछ महीनों में जाना है कि जो बाइडेन एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ है
रैली के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, "हमने पिछले कुछ महीनों में जाना है कि जो बाइडेन एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ है। उन्होंने समर्थकों से आगे कहा कि बाइडेन परिवार एक आपराधिक उद्यमी है। वहीं, ट्रंप अक्सर 2016 राष्ट्रपति चुनाव में उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी, हिलेरी क्लिंटन को राज्य के सचिव के रूप में एक निजी ईमेल का इस्तेमाल करने के लिए गिरफ्तार किया जाए।

चुनावी अभियान में ट्रंप ने पहली बार बाइडेन के खिलाफ ऐसे हमले किए हैं
ऐसा माना जाता था कि पूरे चुनावी अभियान में ट्रंप ने पहली बार बाइडेन के खिलाफ ऐसे हमले किए हैं। बता दें, एफबीआई ने 2016 में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ उनके न्यूयॉर्क घर पर एक निजी सर्वर के माध्यम से क्लासीफाइड ईमेल भेजने के आरोपों की सिफारिश करने से इनकार कर दिया था।

अमेरिकी राष्ट्र्पति चुनाव 2020 मतदान में अब तीन सप्ताह से कम दिन हैं
गौरतलब है अमेरिकी राष्ट्र्पति चुनाव 2020 के लिए मतदान में अब महज तीन सप्ताह से कम दिन रह गए है और अधिकांश जनमत सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट कैंडीडेट बिडेन से पीछे रहे राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में यूक्रेन और चीन में जो बिडेन के बेटे हंटर के व्यापार व्यवहार का उल्लेख किया। न्यूयॉर्क पोस्ट द्वारा कुछ ईमेल का खुलासा करने पर अखबार की प्रशंसा करते हुए ट्रंप ने बिडेन के बेटे हंटर पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन के अमीर लोगों से 10 मिलियन डॉलर की डील की है।

हंटर बाइडेन ने कथित यूक्रेनियन बिजनेसमैन को पिता से मिलवाया था
ट्रंप ने कहा कि इसको लेकर बाइडेन लगातार अपनी भूमिका पर झूठ बोल रहे हैं, जबकि हंटर बाइडेन कथित यूक्रेनियन बिजनेसमैन को पिता से मिलवाया था। इससे पहले एक अन्य रैली में ट्रंप ने जो बिडेने पर आरोप लगाया था कि उनका इस तरह के भ्रष्टाचार से इनका पुराना नाता रहा है। हालांकि जब बाइडेन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे गंदे आरोपों पर वो कुछ नहीं कहेंगे। हालांकि उनके कैंपेन रिकॉर्ड उनके यूक्रेनिय बिजनेसमैन से मिलने के सबूत नहीं मिले।

नैशविले में प्रेसिडेंटियल डिबेट के लिए फिर मिलने वाले हैं ट्रंप और बाइडेन
उल्लेखनीय है अगले गुरूवार को नैशविले में आयोजित प्रेसिडेंटियल डिबेट के लिए डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन फिर मिलने वाले हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 कैंपेन की संभवतः आखिरी टकराव होगी। रैली के दौरान ट्रंप ने बिडेन को नुकसान होने की संभावना जताई, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा तथ्य गिनाए।

मै हार गया तो मुझे पता नहीं है, शायद मुझे देश छोड़ना पड़ेगाः ट्रंप
बकौल डोनाल्ड ट्रंप, मुझे मजाक नहीं करना चाहिए, लेकिन आप जानते हैं कि मुझ पर राष्ट्रपति राजनीति के इतिहास में सबसे खराब उम्मीदवार के खिलाफ दौड़ने का दवाब है। उन्होंने आगे कहा, "क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर मैं राजनीतिक इतिहास में सबसे खराब उम्मीदवार से हार गया, तो मुझे पता नहीं है, शायद मुझे देश छोड़ना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications