PM मोदी की दोस्ती नहीं भूले डोनाल्ड ट्रम्प, कहा- वे एक महान आदमी, भारत के लिए कर रहे हैं शानदार काम
वॉशिंगटन, 08 सितंबरः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक नेक इंसान बताते हुए कहा कि वे देशहित में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने स्वंय को भारत का सच्चा साथी बताया। इसके साथ ही उन्होंने 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए फिर से दौड़ शामिल होने का भी संकेत दिया।

खुद को बताया भारत का सच्चा साथी
NDTV को दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हर कोई चाहता है मैं चुनाव लड़ूं। आने वाले भविष्य में मैं इस पर फैसला ले सकूंगा।' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि अपेक्षाकृत ओबामा और वर्तमान के बाइडेन प्रशासन की जगह उनके समय में भारत से अच्छे संबंध थे? इस पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'आपको ये सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहिए। लेकिन मुझे नहीं लगता कि भारत के संबंध, ट्रंप के समय से बेहतर संबंध कभी रहे होंगे।' इस दौरान ट्रंप ने भारतीयों से मिलने वाले समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्तों का भी जिक्र किया।

कमाल का काम कर रहे पीएम मोदी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हम अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है वह एक बेहतरीन इंसान हैं जो कमाल का काम कर रहे हैं। वह जो कर रहे हैं वह आसान काम नहीं है।' बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति रहने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था। वहीं, गुजरात में डोनाल्ड ट्रंप नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए आए थे।

अमेरिका को ऊर्जा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिलाएंगे ट्रम्प
ट्रम्प 2.0 की संभावना और अमेरिका और भारत की प्राथमिकताओं पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह अमेरिका को ऊर्जा के क्षेत्र में स्वतंत्रता दिलाएंगे। वहीं भारत की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत, मेरे दोस्त पीएम मोदी के नेतृत्व में शानदार काम कर रहा है। मैं सिर्फ अमेरिका के बारे में कह सकता हूं। हम एनर्जी के मामले में स्वतंत्र हो जाएंगे। हमारी अर्थव्यवस्था एक बार फिर बेहतर होगी, जो इस समय नहीं है। हम वह काम करने में सक्षम होंगे जो पिछले दो साल में नहीं कर सके हैं।

2 साल में अमेरिका की हालत हुई खराबः ट्रम्प
पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि हम नौकरियों में हर रिकॉर्ड सेट करते आए हैं। लेकिन अब वैसी अर्थव्यवस्था नहीं रही जो मेरे वक्त में थी। लेकिन हम ऊर्जा स्वतंत्रता वापस लाएंगे, और हम वे काम करेंगे जो हम पिछले दो वर्षों में नहीं कर पाए हैं। ट्रम्प ने भारत के साथ अपने संबंधों को कार्यालय में उनके द्वारा बनाए गए मजबूत संबंधों में से एक बताया।
-
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Indore Fire News: इंदौर में कैसे हुआ EV कार से खौफनाक हादसा? जानिए पूरी खबर, PM मोदी ने किया मुआवजा ऐलान -
'सुरक्षा के मामले में वो कमज़ोर हैं', ईरान युद्ध के मुद्दें पर वरिष्ठ अधिकारी के पद छोड़ने पर बोले ट्रंप -
VIDEO: राज्यसभा में PM मोदी ने की खरगे और पवार की तारीफ, अठावले पर किया ऐसा कमेंट कि गूंज उठा सदन -
PM Modi Phone Call Kuwait Crown Prince: कुवैत के क्राउन प्रिंस से PM मोदी ने की बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
बजट में दिखा युवाओं का दम! PM के यूथ-डायलॉग से बदली देश की आर्थिक दिशा,SRCC में बोले आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम!












Click it and Unblock the Notifications