राष्ट्रगान का अपमान करने वाले को नाइक ने बनाया अपना चेहरा तो लोगों ने जला डाले जूते, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया एक गलत कदम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार जूते बनाने वाली कंपनी नाइक के उस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उसने अपने एक एडवरटाइजिंग कैंपेन के लिए फुटबॉलर कॉलिन केपरनिक को नया चेहरा बनाया है। नाइक ने अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे होने पर कॉलिन को कैंपेन 'जस्ट डू इट' के लिए चुना है।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार जूते बनाने वाली कंपनी नाइक के उस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उसने अपने एक एडवरटाइजिंग कैंपेन के लिए फुटबॉलर कॉलिन केपरनिक को नया चेहरा बनाया है। नाइक ने अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे होने पर कॉलिन को कैंपेन 'जस्ट डू इट' के लिए चुना है। ट्रंप का कहना है कि कंपनी के इस फैसले से एक गलत संदेश जाएगा। ट्रंप का कहना है कि नाइक को कॉलिन को नहीं चुनना चाहिए था। अगर आप कॉलिन को नहीं जानते हैं तो आपको बता दे कि फुटबॉलर कॉलिन ने अमेरिका में जारी रंगभेद और नस्लभेद के खिलाफ एनएफएल खिलाड़ियों को साथ लेकर एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत राष्ट्रगान बजने पर खिलाड़ी अपने घुटनों के बल बैठ जाते थे।

ट्विटर पर चल रहा कैंपेन
ट्रंप ने कहा, 'यह एक गलत संदेश है और ऐसा नहीं होना चाहिए था।' ट्रंप के मुताबिक ऐसा करने के पीछे कोई भी वजह नहीं है। नाइक का फ्लैगशिप स्टोर न्यूयॉर्क में ट्रंप टॉवर के अगल में स्थित ट्रंप की ही एक प्रॉपर्टी में है। लेकिन अब इस स्टोर को बंद किया जा चुका है। ट्रंप ने कहा कि नाइक उनकी संपत्ति पर एक ऐसा किराएदार है जो सबसे ज्यादा किराया देता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि केपेरनिक को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना नाइक का ही फैसला है। ट्रंप की मानें तो अगर उन्हें फैसला लेना होता तो वह कभी भी केपेरनिक को ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाते। उन्होंने कहा, 'आपको एक देश में कुछ भी करने के लिए आजादी मिली होती है और कुछ लोगों का मानना है कि आपको ऐसी चीजें नहीं करनी चाहिए।' लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वह एक दूसरे ही पक्ष की तरफ नजर आए। नाइक के इस एड कैंपेन के खिलाफ कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अमेरिका में कई लोगों ने अपने जूते तक जा दिए हैं। ट्विटर पर #NikeBoycott के जरिए भी कंपनी के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications