अस्पताल से व्हाइट हाउस पहुंचते ही डोनाल्ड ट्रंप ने मास्क उतारकर रख लिया जेब में
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस का इलाज कराकर अस्पताल से डिस्चार हो चुके हैं, हालांकि अभी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन बावजूद इसके व्हाइट हाउस पहुंचते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपना मास्क उतार दिया। व्हाइट हाउस के डॉक्टर रसीन कोनली ने कहा था कि डोनाल्ड ट्र्ंप पूरी तरह से अभी ठीक नहीं हुए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचे और उन्होंने अपना मास्क उतारकर जेब में रख लिया और उनकी देखभाल करने वालों का बॉलकनी से शुक्रिया अदा किया।
Recommended Video

व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कोनली ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना संक्रमण के बाद डिस्चार्ज होने के लिए सभी मानकों को पूरा किया, जिसके बाद उन्हें वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। हालांकि वह पूरी तरह से अभी ठीक नहीं हुए हैं, हमारी टीम और मैं इस बात को लेकर सहमत हुए हैं कि हमारे सभी आंकलन, मुख्य रूप से उनका क्लीनिकल स्टेटस ट्रंप की सुरक्षित घर वापसी के योग्य हैं, जहां उनपर विश्व स्तर के डॉक्टर 24 घंटे नजर रखेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके दी। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा आज मैं महान वॉल्टर रीड मेडिकल सेंटर से 6.30 बजे चला जाऊंगा। सच में काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। कोविड से मत डरिए, इसे अपने जीवन पर हावी मत होने दीजिए। हमने ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत कुछ काफी अच्छी दवाएं और जानकारी तैयार कर ली है, मैं 20 साल पहले जैसा महसूस करता था, उससे अधिक ठीक आज महसूस कर रहा हूं। रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन घर जाने में सक्षम हैं। राष्ट्रपति का ऑक्जीन स्तर सामान्य है और व्हाइट हाउस में उन्हें रेमडिसिवीर की पांचवी खुराक दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications