Trump Putin phone call: 'पागलपन की हद पार कर गया यूक्रेन', पुतिन से बात करते हुए ऐसा क्यों बोले ट्रंप?
Trump Putin phone call news: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हुए संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद वैश्विक राजनीति में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना के तुरंत बाद सोमवार (29 दिसंबर 2025) को पुतिन से फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने यूक्रेन की इस कथित कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई।
रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने 91 ड्रोन्स के जरिए पुतिन के घर को निशाना बनाया, जिसे 'प्रायोजित आतंकवाद' करार दिया गया है। शांति समझौते के अंतिम दौर में हुए इस हमले ने न केवल ट्रंप को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि रूस-यूक्रेन के बीच होने वाली संभावित संधि पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं।

ट्रंप का गुस्सा: 'शुक्र है जेलेंस्की को मिसाइलें नहीं दीं'
व्हाइट हाउस के अनुसार, पुतिन के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप काफी गुस्से में दिखे। रूसी अधिकारियों का दावा है कि ट्रंप ने इस हमले को 'पागलपन' करार दिया और राहत जताई कि उन्होंने यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें नहीं दी थीं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस तरह की उकसावे वाली कार्रवाई की कल्पना नहीं की थी। 24 घंटे के भीतर दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी फोन कॉल थी, जो दर्शाती है कि अमेरिका इस हमले को शांति वार्ता के लिए बड़ी बाधा मान रहा है।
ये भी पढे़ं: Donald Trump Epstein files: एपस्टीन फाइल्स से घबराए ट्रंप, अमेरिकी न्याय विभाग पर उठाए सवाल
पुतिन की सख्त चेतावनी: अब बदलेगा रूस का रुख
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पुष्टि की है कि 28 दिसंबर की रात पुतिन के आवास पर 91 ड्रोन्स से हमला किया गया, जिन्हें एयर डिफेंस ने मार गिराया। इस घटना के बाद पुतिन ने ट्रंप से साफ कहा है कि कीव द्वारा किए गए इस 'आतंकवाद' को अनदेखा नहीं किया जा सकता। रूस ने चेतावनी दी है कि वे अब शांति समझौते के कई बिंदुओं और लंबित समाधानों पर अपने रुख की समीक्षा करेंगे, जिससे पहले से तय समझौतों के टूटने का खतरा पैदा हो गया है।
ये भी पढे़ं: Modi Putin News: 'यूक्रेन जंग में भारत चुप नहीं बैठेगा', मोदी का बड़ा बयान, पुतिन ने भी अपना स्टैंड किया साफ
जेलेंस्की का इनकार: 'रूस को चाहिए हमले का बहाना'
दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है। जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन ने ऐसा कोई हमला नहीं किया और पुतिन केवल कीव पर बड़ा हमला करने के लिए झूठे बहाने तलाश रहे हैं। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस शांति की कोशिशों को पटरी से उतारना चाहता है। उन्होंने फ्लोरिडा में ट्रंप के साथ हुई अपनी सफल मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि रूस उस 90 प्रतिशत तैयार हो चुके समझौते को बर्बाद करना चाहता है।
ये भी पढ़ें: Trump on Russia Ukraine War: नए साल में खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? शांति फॉर्मूले पर ट्रंप का बड़ा दावा
शांति समझौते पर ग्रहण: डोनबास का पेच और सुरक्षा गारंटी
फ्लोरिडा में ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात के बाद लग रहा था कि युद्ध समाप्ति के करीब है, लेकिन इस ताजा विवाद ने सब कुछ उलझा दिया है। समझौते में सबसे बड़ा विवाद अभी भी डोनबास क्षेत्र को लेकर है, जिसे दोनों देश अपना हिस्सा बताते हैं। जेलेंस्की जहां सुरक्षा गारंटी पर अड़े हैं, वहीं पुतिन अब इस हमले के बाद और भी कड़ा रुख अख्तियार कर सकते हैं। शांति की ओर बढ़ते कदमों के बीच इस ड्रोन हमले ने कूटनीतिक कोशिशों को "अंतिम चरण" से पीछे धकेल दिया है।
-
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications