Donald Trump पाकिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी में, अफगानिस्तान भी लिस्ट में शामिल!

Donald Trump Ban Pakistani: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर पूरी तरह से यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी सरकार ने इन देशों की सुरक्षा स्थिति और संभावित खतरों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है।

नया यात्रा प्रतिबंध अगले हफ्ते से लागू हो सकता है। पाकिस्तानी नागरिकों का अमेरिका में प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। अफगानिस्तान से आने वाले विशेष अप्रवासी वीजा (SIV) और शरणार्थी वीजा धारकों पर असर पड़ सकता है। अन्य देशों को भी इस प्रतिबंध सूची में जोड़ा जा सकता है।

Donald Trump

ट्रंप का बयान और पाकिस्तान पर प्रभाव

ट्रंप ने कहा कि 'हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण इस प्रतिबंध को आवश्यक बताया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप के बयान का स्वागत किया, लेकिन प्रतिबंध के संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई।

कौन होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित?

  • अमेरिका में पढ़ाई और काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा मिलने में दिक्कत हो सकती है।
  • अफगानिस्तान में तालिबान के डर से भागे शरणार्थियों को अमेरिका में प्रवेश मुश्किल हो सकता है।
  • जो लोग अमेरिका में अपने परिवार से मिलने जाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा झटका होगा।

क्या अफगान शरणार्थियों को छूट मिलेगी?

अमेरिकी विदेश विभाग कुछ अफगान शरणार्थियों को विशेष छूट देने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है।SIV वीजा धारकों को भी इस प्रतिबंध से राहत मिलने की उम्मीद है।

ट्रंप का इतिहास और मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध

🛑 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था।
🛑 जो बाइडेन ने 2021 में इस प्रतिबंध को हटा दिया था।
🛑 अब ट्रंप फिर से पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर कठोर नियम लागू करने की योजना बना रहे हैं।

ट्रंप प्रशासन की यह नीति पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। अगर यह यात्रा प्रतिबंध लागू होता है, तो हजारों लोगों के अमेरिका आने पर रोक लग सकती है। सभी की नजरें अब अमेरिका के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+