Donald Trump: कपड़े बदलने के दौरान लेखिका से गंदी-गंदी हरकतें, डोनाल्ड ट्रंप पर 7 अरब का जुर्माना

Donald Trump Sex Assault Defamation: न्यूयॉर्क में एक जूरी ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को लेखिका ई. जीन कैरोल को मुआवजा देने के लिए 83.3 मिलियन डॉलर, यानि करीब 7 अरब रुपये के भुगतान करने का आदेश दिया है।

लेखिका ई. जीन कैरोल वो महिला हैं, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ यौन शोषण और बदनाम करने आरोप लगाया था। हैरान करने वाली बात ये है, कि लेखिका जीन कैरोल ने डोनाल्ड ट्रंप से सिर्फ 10 मिलियन डॉलर का ही मुआवजा मांगा था, लेकिन जूरी ने उनपर 83 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है।

Trump vs E Jean Carroll

जूरी के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने फौरन प्रतिक्रिया देते हुए फैसले को 'हास्यास्पद' करार दिया और उन्होंने जूरी के फैसले को चुनौती देने की बात कही है। आपको बता दें, कि ट्रंप के खिलाफ फैसला लेने से पहले जूरी ने करीब 3 घंटे का विचार-विमर्श किया था।

जब जूरी को फैसला सुनाना था, उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप अदालत में ही मौजूद थे। हालांकि, एक वक्त वो कोर्ट रूम से बाहर भी चले गये थे, लेकिन दलीलें पूरी हो जाने के बाद वो वापस लौट आए थे।

जूरी के आदेश में 65 मिलियन डॉलर का दंडात्मक हर्जाना शामिल है, क्योंकि जूरी ने पाया है, कि ट्रम्प ने कैरोल के बारे में अपनी कई सार्वजनिक टिप्पणियों में दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम किया। वहीं, 7.3 मिलियन डॉलर प्रतिपूरक हर्जाना, और एक प्रतिष्ठा के मरम्मत कार्यक्रम के लिए 11 मिलियन डॉलर का हर्जाना शामिल है।

Trump vs E Jean Carroll

डोनाल्ड ट्रंप-जीन कैरोल का मामला क्या है?

अमेरिकी पत्रकार व लेखिका एलिजाबेथ जीन कैरोल की ओर से ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। इसके अलावा जीन कैरोल ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि डोनाल्ड ट्रंप ने चेंजिंग रूम में उनका यौन शोषण किया था।

जीन कैरोल ने अपनी किताब में भी इसका जिक्र किया है। उनकी किताब में लिखा कि ट्रम्प ने 1995-96 में मैनहट्टन लक्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ जबर्दस्ती की। लेखिका ने दावा किया कि पहले महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स दिखाकर ट्रम्प ने उसे खरीदने के लिए उनसे सलाह मांगी और फिर चेंजिंग रूम में उनपर हमला कर दिया।

वहीं, जीन कैरोल के आरोपों के बाद ट्रम्प के वकील ने पिछले साल अप्रैल में कहा था, कि जीन कैरोल ने पहले दावा किया था, कि वे खुद ही शुरुआती तर्कों में डोनाल्ड ट्रंप के पैसे और प्रसिद्धि से प्रेरित थीं। आपको बता दें कि लेखिका कैरोल ने पहली बार 2019 में ट्रम्प पर यह आरोप लगाया था।

अभी 80 साल की हो चुकीं लेखिका कैरोल ने आरोप लगाया था, कि ट्रंप ने उनके साथ 51 साल की आयु में रेप किया। रिपोर्ट्स के अनुसार कैरोल का आरोप है, कि 1995-96 में 48 साल के ट्रंप ने मैनहट्टन के डिपार्टमेंटल स्टोर में बने ड्रेसिंग रूप में दुष्कर्म किया। इसके बाद अक्टूबर, 2022 में इंटरनेट पोस्ट से उनकी इमेज खराब की गई।

लेखिका ने डोनाल्ड ट्रम्प पर मानहानि का मुकदमा किया था लेकिन बलात्कार के दावे को साबित करने उनके लिए संभव नहीं था। इस बीच नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में नए कानून प्रभावी हुआ जिसमें यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को हमलों के दशकों बाद अपने कथित दुर्व्यवहारियों पर मुकदमा करने के लिए एक साल की अनुमति दी गई।

इस कानून के आने के बाद कैरोल ने एक नया मुकदमा दायर किया जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प पर "जबरन बलात्कार और छेड़छाड़" करने का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद ट्रम्प के वकील ने आरोप लगाया है कि कैरोल सिर्फ ऐसा प्रसिद्धि पाने के लिए कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+