Donald Trump का नया विधेयक अमेरिका के लिए मुसीबत! 8 लाख से अधिक नौकरियों पर खतरा,1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया विधेयक पेश किया है, जिसका नाम है- 'One Big, Beautiful Bill Act'। यह केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बिल का मुख्य उद्देश्य साल 2017 में लागू किए गए टैक्स कट्स को स्थाई बनाना है। इस प्रस्ताव में सीमा सुरक्षा, सरकारी खर्च में कटौती और कर प्रणाली में बदलाव जैसे कई अहम मुद्दे शामिल है। जहां एक ओर यह बिल कुछ क्षेत्रों में राहत देने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर इसने कई विवादों को भी जन्म दिया है। सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है उस प्रस्तावित प्रावधान की, जिसमें अमेरिका में रह रहे अप्रवासी नागरिकों द्वारा अपने देश पैसे भेजने पर 5% टैक्स लगाने की बात कही गई है। यह निर्णय खासकर भारतीय, मैक्सिकन और अन्य प्रवासी समुदायों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

विवाद के प्रमुख बिंदु

  • विदेशों में पैसा भेजने पर 5% टैक्स - अप्रवासी समुदायों में चिंता
  • रिन्यूएबल एनर्जी पर सब्सिडी खत्म - सोलर, विंड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर असर
  • क्लीन एनर्जी की नौकरियों पर खतरा - 8.30 लाख नौकरियां जा सकती हैं
  • ऊर्जा बिल में बढ़ोतरी से परिवारों पर औसतन $230/साल का अतिरिक्त बोझ
    Donald Trump
    (PIC-@WhiteHouse)

अमेरिका को लग सकता है भारी झटका

डोनाल्ड ट्रंप के इस विधेयक से अमेरिका को कई क्षेत्रों में भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। ट्रंप सरकार के ये विधेयक पूर्व राष्ट्रपित डो बाइडेन के उस ऐतिहासित आदेश को समाप्त कर देगा, जिसके तहत साल 2032 तक अमेरिका में बिकने वाली दो तिहाई कारों को इलेक्ट्रिक वाहन होना अनिवार्य किया गया है था। इसके साथ ही तेल, गैस और कोयला निकालने वाली कंपनियों पर लगने वाली रॉयल्टी दरों में कटौती का भी प्रस्ताव है। साथ ही, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को दी जाने वाली सब्सिडी को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने की योजना बनाई गई है।

अमेरिका को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है

'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस प्रस्ताव के लागू होने से

8.3 लाख से अधिक नौकरियों के खत्म होने की आशंका है

ऊर्जा बिलों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है

लाखों टन अतिरिक्त प्रदूषण वातावरण में फैलने की संभावना है, जिससे जलवायु संकट और गहराएगा

ये भी पढ़ें Trump Zelensky Meet: वेटिकन में मिले ट्रंप-जेलेंस्की, रूस-यूक्रेन जंग को खत्म पर क्या बात हुई?

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को झटका

वहीं अमेरिका को प्रदूषण से निपटने के लिए बहुत अधिक रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। जिस वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होने की संभावना है। इकोनॉमिक्स टाइम्स' की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस बिल के लागू होने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अगले 10 वर्षों में 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें America: कौन है रोड्रिगेज जिसने इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या की? घटना पर ट्रंप ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+