America: कौन है रोड्रिगेज जिसने इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या की? घटना पर ट्रंप ने क्या कहा?
America: वाशिंगटन डीसी(Washington dc) में बुधवार को कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई गोलीबारी में इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या कर दी गई। हमले के आरोपी की पहचान 30 वर्षीय शिकागो निवासी एलीआस रोड्रिगेज के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उसका पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है।
FBI फील्ड ऑफिस के पास हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, यह गोलीबारी वॉशिंगटन डीसी के 3rd स्ट्रीट और F स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के पास हुई। घटना स्थल के आसपास कई महत्वपूर्ण इमारतें स्थित हैं, जिनमें कैपिटल यहूदी संग्रहालय, एक FBI फील्ड ऑफिस और यूएस अटॉर्नी कार्यालय शामिल हैं। गोलीबारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई है, और माना जा रहा है कि दोनों आपस में दंपत्ति थे।

आरोपी ने लगाया फ्री फिलिस्तीन का नारा
वॉशिंगटन पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ के अनुसार, संदिग्ध ईवेंट शुरू होने से पहले संग्रहालय के बाहर टहलता हुआ दिखाई दिया था। गिरफ्तारी के बाद वह 'फ्री फिलिस्तीन, फ्री फिलिस्तीन'(Free Palestine) के नारे लगा रहा था। वहीं पुलिस को मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है। अभी तक हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह बेहद दुखद है-ट्रंप
वहीं इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, 'वॉशिंगटन डीसी में हुई ये भयावह हत्याएं, जो स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोधी घृणा की परिणति हैं, अब रुकनी चाहिए और तुरंत रुकनी चाहिए। अमेरिका में नफ़रत और कट्टरता के लिए कोई जगह नहीं है। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। यह बेहद दुखद है कि हमारे समाज में आज भी ऐसी दर्दनाक घटनाएं घटित हो रही हैं। ईश्वर आप सभी को शक्ति और शांति प्रदान करें।'
ये भी पढ़ें Israel Hamas War: हमास के बाद अब इन यूरोपीय देशों से भी भिड़े नेतन्याहू, कहा- अंतिम विजय तक जंग जारी रहेगी
भारत के विदेश मंत्री ने घटना की निंदा की
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'वॉशिंगटन डीसी में इज़राइली राजनयिकों की हत्या की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और सहयोगियों के साथ हैं। दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।'
इज़रायली दूतावास ने क्या कहा?
वॉशिंगटन स्थित इज़रायली दूतावास की प्रवक्ता ताल नाइम ने बताया कि, 'आज शाम वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल यहूदी म्यूज़ियम में एक यहूदी कार्यक्रम के दौरान इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों को बेहद नज़दीक से गोली मारी गई।उन्होंने आगे कहा, हमें स्थानीय और संघीय स्तर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि वे हमलावर को जल्द गिरफ्तार करेंगे और अमेरिका भर में इज़राइल के प्रतिनिधियों व यहूदी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।'
ये भी पढ़ें China-America Tariff War: घुटनों पर ट्रंप या रणनीतिक चाल? टैरिफ को लेकर चीन संग 'रचनात्मक वार्ता' का दावा












Click it and Unblock the Notifications