अपने पहले स्‍टेट ऑफ द यूनियन में ट्रंप ने दिया 'Buy American, Hire American' पर जोर

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पहले स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते समय ट्रंप ने भारतीय श्रीनिवास कुचीभीतोला की हत्‍या की निंदा।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को अपना पहला स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस दिया। व्‍हाइट हाउस में ऑफिस संभालने के 40 दिनों के बाद ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने कड़े इमीग्रेशन प्रयासों का जिक्र किया और साथ ही अमेरिका में लोगों को नौकरियां देने और सुरक्षा प्रदान करने की भी बात की।

अमेरिकी-कांग्रेस-में-श्रीनिवास-की-हत्‍या-पर-क्‍या-बोले-ट्रंप

क्‍या होता है स्‍टेट ऑफ द यूनियन

अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने हैदराबाद के टेकी श्रीनिवास कुचीभीतोला की कानसास में हुई हत्‍या की निंदा भी की। हालांकि शपथ ग्रहण के दौरान उन्‍होंने 'अमेरिका फर्स्‍ट' की जो कसम खाई थी उस पर वह थोड़े नरम नजर आए। अमेरिकी कांग्रेस मेंं हर वर्ष जनवरी में राष्‍ट्रपति को दोनों सदनों को संबोधित करना होता है। इस संबोधन में वह देश के लिए अपने प्रशासन की योजनाओं के बारे में बताते हैं। हर वर्ष यह संबोधन जनवरी को होता है लेकिन चुनाव के बाद नए राष्‍ट्रपति के पद संभालने और दूसरी कुछ वजहों से इसे फरवरी तक भी बढ़ाया जा सकता है। एक नजर डालिए ट्रंप के इस पहले संबोधन से जुड़ी खास बातों पर।

रंगभेद, मुसलमानों और आईएसआईएस का जिक्र

  • अमेरिकी पीढ़ी सच, आजादी और न्‍याय की मशाल को आगे बढ़ाता है और यह सिलसिला बढ़ता ही जाता है।
  • ज्‍यूईश समुदायिक केंद्र पर हमला औ कानसास की घटनाऐं हमें याद दिलाती हैं कि अमेरिका एक ऐसा देश है जो नफरत और बुराई के लिए खिलाफ एक साथ खड़ा होता हैं।
  • आज की रात एक काले अध्‍याय वाला माह खत्‍म हो रहा है हमें याद रखना चाहिए कि हमारा देश नागरिक अधिकारों वाला देश है।
  • हमनें विदेशों में खरबों डॉलर खर्च किए हैं जबकि हमारे घर का ढांचा एकदम बिगड़ा हुआ है।
  • हमने पांच वर्ष का लॉबिंग करने वाले अधिकारियों को बैन करके सरकार में मौजूद भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करने की पहल की है।
  • हमने विदेशी सरकारों के लॉबिस्‍ट बनने वाले अधिकारियों को पूर्णत: बैन कर दिया है।
  • हम अपने नए इमीग्रेशन कानूनों को लागू कर बेरोजगारों की मदद करेंगे और बिलियन डॉलरों की बचत करेंगे साथ ही हर समुदाय को सबके लिए सुरक्षित बनाएंगे।
  • मैंने रक्षा विभाग को आदेश दिया है कि वह आईएसआईएस को खत्‍म करने के लिए एक योजना तैयार करें।
  • आईएसआईएस एक ऐसा नेटवर्क है जिसने मुसलमानों और क्रिश्चियनों को मारा है।
  • इस संगठन ने हर धर्म और विश्‍वासों को मानने वाले पुरुषों, महिलाओं और बच्‍चों की हत्‍या की है।
  • हम अपने साथियों के साथ मिलकर आईएसआईएस को खत्‍म करेंगे जिसमें मुसलमान देशों के साथी भी शामिल हैं।
  • लेकिन अपने लक्ष्‍यों को हासिल करने के लिए हमें अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाना होगा।
  • हमें अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था को ऐसा बनाना होगा जहां पर कंपनियों के लिए काम करना आसान हो और उन्‍हें लिए इसे छोड़ना काफी मुश्किल हो।
  • हमें एक ऐसा अमेरिका बनाना है जहां पर मांए बिना डर के रह सकें और स्‍कूल में बच्‍चे शांति का पाठ पढ़ें।
  • एक ऐसा अमेरिका जहां पर अमेरिकी नागरिकों के पास नौकरी हो और वह आगे बढ़ें।
  • अगर हमारे पास यह सब है तो हम फिर से अमेरिका को महान बना सकेंगे।
  • छोटी सोच और आपसी दुश्‍मनी का समय बीत चुका है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+