Trump News Immigration Trick:'अवैध अप्रवासी खुद US छोड़ें, मिलेगा पैसा और टिकट', क्या है ट्रंप का ये नया दांव?
Trump New Immigration Trick: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रवासी नीति को लेकर एक नया और थोड़ा नरम रुख अपनाया है। उन्होंने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि जो लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं, अगर वे 'स्व-निर्वासन' (Self-Deportation) का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें हवाई टिकट और पैसे दिए जाएंगे।
ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन एक ऐसा कार्यक्रम लागू करेगा, जिसमें अवैध अप्रवासी अपनी मर्ज़ी से देश छोड़ सकें। इसके लिए उन्हें अमेरिका की ओर से थोड़ा वजीफा और हवाई जहाज का टिकट मिलेगा। ट्रंप ने कहा, 'अगर वे अच्छे हैं, और हम उन्हें वापस बुलाना चाहें, तो हम ऐसा करेंगे।' यह ट्रंप की पहले की सख्त प्रवासी नीति से थोड़ा अलग नजरिया है, जहां उन्होंने सामूहिक निर्वासन की बात की थी।

'अच्छे' अप्रवासियों को फिर बुलाने की बात
फॉक्स नोटिशियस के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने एक मैक्सिकन नागरिक की क्लिप देखी, जिसने अमेरिका में 20 साल से ज्यादा समय बिताया है और जिसके बच्चे अमेरिकी नागरिक हैं। ट्रंप ने कहा, 'यह ऐसा आदमी है जिसे हम रखना चाहते हैं।'उन्होंने साफ किया कि हर अवैध अप्रवासी खतरनाक नहीं होता, और अच्छे लोगों को वापस लाने में अमेरिका को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
किसानों और होटल इंडस्ट्री के लिए मदद का वादा
ट्रंप ने यह भी कहा कि वे होटल्स और फार्म सेक्टर को ज़रूरी कर्मचारियों की व्यवस्था में मदद करना चाहते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अमेरिका को ऐसे लोगों की जरूरत है, लेकिन उन्हें कानूनी रास्ते से आना होगा।
क्या यह ट्रंप की नई रणनीति है?
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका में प्रवासी मुद्दा फिर से चुनावी मुद्दा बन रहा है। ट्रंप का यह नरम रुख एक रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है, ताकि वो मूल्यांकन के समय जनता और उद्योग जगत दोनों को साध सकें। हालांकि, उन्होंने अभी इस योजना की कोई विस्तृत प्रक्रिया या टाइमलाइन नहीं बताई है।












Click it and Unblock the Notifications