क्वीन के अंतिम संस्कार में पीछे बैठे बाइडेन, ट्रंप बोले, 'जगह ही सब कुछ है', उड़ाया मजाक

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में 14वीं पंक्ति में बैठने के लिए उनका मजाक उड़ाया। ट्रंप ने कहा, रियल एस्टेट, राजनीति और जीवन में स्थान ही सब कु

वाशिंगटन, 20 सितंबर : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) का लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में 14वीं पंक्ति में बैठने के लिए उनका मजाक उड़ाया। बता दें कि, सोमवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया (Elizabeth II state funeral)। इस दौरान विश्व के तमाम बड़े नेता लंदन में मौजूद थे।

ट्रंप ने बाइडेन का उड़ाया मजाक

ट्रंप ने बाइडेन का उड़ाया मजाक

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लंदन पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें 14वीं पंक्ति की कुर्सी मिली जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडेन का मजाक उड़ाया। उन्होंने बाइडेन के कार्यकाल पर तंज कसते हुए Truth Social पर लिखा, 'अमेरिका के साथ केवल दो छोटे वर्षों में यही हुआ। कोई सम्मान नहीं!'

ट्रंप ने कहा जीवन में स्थान ही सब कुछ है

ट्रंप ने कहा जीवन में स्थान ही सब कुछ है

जो बाइडेन को लंदन में 14वीं पंक्ति की कुर्सी मिलने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, रियल एस्टेट, राजनीति और जीवन में स्थान ही सब कुछ है। गौरतलब है कि, राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम श्रद्धांजलि देने लंदन पहुंचे थे। बता दें कि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में निधन हो गया था।

इस कठिन घड़ी में हम आपके साथ हैं...

इस कठिन घड़ी में हम आपके साथ हैं...

बाइडेन ने महारानी के अंतिम संस्कार से पहले कहा था, हमारा दिल शाही परिवार, किंग चार्ल्स और पूरे परिवार के साथ है। यह ऐसा नुकसान है जो काफी गहरा जख्म दे देता है और कभी-कभी आपको लगता है कि आप इसे कभी भी दूर नहीं कर पाएंगे। "इसलिए यूनाइटेड किंगडम के सभी लोगों के लिए, हमारे दिल आपके लिए दुखी हैं। आप भाग्यशाली थे कि महारानी 70 साल तक आपके,हम सबके पास रहीं।

पूर्व राष्ट्राध्यक्षों को नहीं मिला निमंत्रण

पूर्व राष्ट्राध्यक्षों को नहीं मिला निमंत्रण

बता दें कि, ब्रिटेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महारानी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया था। क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने पूर्व राष्ट्राध्यक्षों को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए न्योता नहीं भेजा था।

(Photo Credit :PTI & Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+