विवेक रामास्वामी को डोनाल्ड ट्रंप बना सकते हैं अपना उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार, अमेरिका की राजनीति में चर्चा तेज

US President Election: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के करीब पहुंच चुके डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय मूल के कारोबारी विवेक रामास्वामी को उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकते हैं।

अमेरिका की सत्ता की गलियारों में चर्चा तेज है, कि विवेक रामास्वामी को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की पॉजिटिव प्रतिक्रिया है। विवेक रामास्वामी ने पिछले साल राष्ट्रपति पद के लिए अपनी कैम्पेनिंग की थी, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी में समर्थन हासिल करने में वो नाकाम रहे थे।

US President Election

कैसे किया जाता है उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन?

उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के जनसांख्यिकीय, वैचारिक और भौगोलिक रूप से पूरक के रूप में किया जाता है। ट्रंप ने 2016 में माइक पेंस को अपना रनिंग मेट चुना था, लेकिन 2024 के चुनाव चक्र में डोनाल्ड ट्रंप की राय बदल चुकी है। और डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी पर विचार कर रहे हैं।

राष्ट्रपति पद की रेस से हट चुके रामास्वामी ने ट्रंप के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया है। इस बीच, हाल ही में की गई टिप्पणियों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की रामास्वामी के प्रति प्रशंसा भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी है। इस साल की शुरुआत में उपराष्ट्रपति पद के लिए रामास्वामी की संभावना को खारिज करने वाले ट्रंप का स्वर, विस्कॉन्सिन में एक रैली के दौरान बदल गया है।

संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने रामास्वामी की प्रशंसा करते हुए कहा, कि वे एक "स्मार्ट व्यक्ति" हैं जो अपने प्रशासन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम हैं। हालांकि, रामास्वामी को अपने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की पुष्टि सीधे तौर पर ट्रंप ने नहीं की, लेकिन ट्रम्प ने संकेत देते हुए कहा, "अगर मैं विवेक को यह काम करने के लिए देता, तो वह इसे पूरा कर लेंगे।"

जिसके बाद रामास्वामी ने ट्रम्प की बातों का जवाब देते हुए उन्हें "हमारे समय के जॉर्ज वाशिंगटन" की तरह बताया। इस समर्थन ने व्यापक अटकलों और सार्वजनिक चर्चा को हवा दी है और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें कथित तौर पर ट्रम्प के निजी जेट को गुप्त उपराष्ट्रपति चर्चाओं के बीच क्लीवलैंड से रवाना होते हुए दिखाया गया है।

विवेक रामास्वामी के एक मुखर समर्थक ने एक्स पर लिखा, कि "अगर वह उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनते हैं, तो मैं पूरी तरह से ट्रम्प के साथ हूं, बिना किसी हिचकिचाहट के।"

वहीं, एक अन्य समर्थक ने कहा, कि "विवेक ही एकमात्र वास्तविक विकल्प हैं और वाशिंगटन ने अभी तक उन्हें भ्रष्ट नहीं किया है और उसे खरीदा नहीं जा सकता है।"

वहीं, तमाम अटकलों के बीच, विवेक रामास्वामी के एक प्रवक्ता ने मीडिया में रामास्वामी को उप-राष्ट्रपति बनाने की चर्चा को स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने "अमेरिका फर्स्ट" के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ट्रम्प के फिर से चुनावी जीत को सुनिश्चित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+